dharma sangrah
✕

Indore Metro Train : इंदौर में 30 सितंबर को होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (22:47 IST)
Metro train trial : मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन के संबंध में स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने आज सायंकाल इंदौर पहुंचकर मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी मेट्रो ट्रेन के ट्रायल के संबंध में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे।

एमडी मनीष सिंह ने मेट्रो ट्रेन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो ट्रेन में एडवांस क्वालिटी के कोच बनाए गए हैं। मेट्रो ट्रेन में विश्व स्तर की उन्नत तकनीकी का उपयोग किया गया है। यह ट्रेन ड्राइवर लैस भी चल सकेगी। ट्रेन में ड्राइवर लैस कंट्रोलिंग सिस्टम उपलब्ध है। इसे कंट्रोल सेंटर से भी चलाया जा सकेगा। शुरूआत में ड्राइवर द्वारा ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रायल रन के लिए इंदौर में अभी तीन कोच आ चुके हैं। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की रहेगी, जिसमें एक कोच में 300 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस तरह एक मेट्रो ट्रेन में 900 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें लगभग 7 लाख लोग सफर कर सकेंगे।

एमडी मनीष सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा, यह ट्रायल लगभग 6 किलोमीटर का होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल तक रेडिसन चौराहे तक का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। तेजी से मेट्रो का कार्य जारी है।

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

अगला लेख