ramcharitmanas
✕

अहमदाबाद से 3 नाबालिग इंदौर आए, कंडक्टर ले गया थाने, पुलिस ने सुरक्षित घर भेजा

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2026 (13:32 IST)
अहमदाबाद से बस में सवार होकर 3 नाबालिग बच्चे इंदौर आ गए। वे जैसे ही बस से उतरकर भागने लगे तो कंडक्टर ने पकड़ा। बस यात्रियों से पूछताछ की तो किसी भी जानकारी नहीं दी। इस पर कंडक्टर ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया वे गलती से खाली बस देखकर उसमें बैठ गए थे।

बताया जा रहा है कि बाद में कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाकर बच्चों को ऑटो रिक्शा से द्वारकापुरी थाने पहुंचाया। बताते हैं बच्चे अहमदाबाद के गीता मंदिर बस स्टैंड से बैठे थे। ये बस भाभर से चली थी। बच्चों में एक 9 साल का व दूसरा 5 साल का बालक और 5 साल की एक बालिका है। बालिका ने बताया, वह वाडीनाथ चौक अहमदाबाद के रहने वाले हैं। गुजरात के किसी गणेशगंज गांव जाने के लिए बस में बैठे थे, लेकिन बस से इंदौर तक आ गए। पुलिस व कंडक्टर की मदद से बच्चों को सुरक्षित रख उनके क्षेत्र के थानों में संपर्क कर जानकारियां भेजी हैं।

बताते हैं देर रात पुलिस ने तीनों बच्चों को परिजन के हवाले कर दिया है। वे उन्हें लेकर चले गए हैं। बच्चों ने अपने नाम आराधना, भारत और बाबू बताए। ये बच्चे बाड़ीनाथ चौक के रहने वाले हैं। ये गणेशगंज गांव जाने के लिए गलत बस में सवार हो गए। बाद में बच्चों को परिजन तक पहुंचाया गया।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख