dharma sangrah
✕

Indore: इंदौर में हिन्दू नेता को धमकी, कहा— इसकी गर्दन कौन उतारेगा, केस दर्ज, क्‍या है पूरा मामला?

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2025 (12:59 IST)
इंदौर में एक हिंदू नेता की गर्दन उड़ाकर मार देने की धमकी मिली है। धमकी के बाद नेता ने जूनी इंदौर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दरअसल, यह धमकी इंदौर में हिन्दू जागरण मंच के नेता सुमित हार्डिया को मिली है। उनके बारे में पोस्‍ट लिखी गई– ‘इस की गर्दन कौन उतारेगा, कमेंट कर के बताओ’।

सुमित की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंगलवार को धोबीघाट मैदान के हनुमान मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।

दरअसल, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता महाआरती के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए कि हर हिन्दू का नारा है। धोबीघाट हमारा है। महाआरती के मद्देनजर वहां पर पुलिस बल भी तैनात था, ताकि कोई विवाद न हो सके।

बता दें कि इंदौर में धोबीघाट मैदान पर मोर्हरम का मेला लगा हुआ है। वहीं हनुमान मंदिर भी है। हर मंगलवार को वहां आरती होती है। महाआरती के दौरान लगाए गए नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस पर एक युवक ने भड़काऊ टिप्पणी कर दी। इससे नाराज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता जूनी इंदौर थाने पहुंचे। युवक ने गर्दन उड़ाने की धमकी दी थी। कार्यकर्ताओं ने पोस्ट पर की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिखाया है।

धोबीघाट हमारा है : हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता महाआरती के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए कि हर हिन्दू का नारा है। धोबीघाट हमारा है। महाआरती के मद्देनजर वहां पर पुलिस बल भी तैनात था, ताकि कोई विवाद न हो सके,क्योकि पहले भी आरती के दौरान उपद्रव की स्थिति बन चुकी है। इसे देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था।

इसकी गर्दन कौन उतारेगा : कुछ देर बाद महाआरती के दौरान लगे नारे का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। उस पर सुफियाना अंसारी नामक युवक ने कमेंट किया कि ‘इसकी गर्दन कौन उतारेगा, कमेंट में बताओं। इस कमेंट की जानकारी जागरण मंच के संयोजक सुमित हार्डिया को मिली तो वे शिकायत करने जूनी इंदौर थाने पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने सुफियाना अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल के जरिए पुलिस अफसर इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवक का पता लगा रहे है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख