dharma sangrah

मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी, राजा के मर्डर के बाद ये था सोनम का प्लान

Updated: मंगलवार, 10 जून 2025 (17:34 IST)
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर में साफ हो गया है कि पूरी अपराध कहा था मास्टरमाइंड सोनम ही थी। सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह से कहा था कि मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करुंगी। जब राजा मर जाएगा तो पापा भी तुमसे अपनी विधवा बेटी की शादी के लिए राजी हो जाएंगे। कुल मिलाकर लूट का मामला बनाकर सोनम राजा की मौत के बाद राज से शादी करने का प्लान बना रही थी।

इतना ही नहीं उसने क्राइम वाली जगह पर कातिलों को चिल्लाकर कहा था कि राजा को मार दो। राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहाड़ी पर चढ़ते-चढ़ते थक गए थे और उसने ये काम करने से मना कर दिया था। तब सोनम ने कहा कि 20 लाख दूंगी, पर मारना पड़ेगा। इसके बाद राजा के पर्स से निकालकर सोनम ने कातिलों को 15 हजार रुपए दिए।

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर करवाई थी। इस तरह राजा रघुवंशी ने जिसे नया जीवनसाथी समझा, उसने महज शादी के 5 दिन बाद अपने उसके खून का सौदा कर डाला। बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई। परिवार में खुशियां थीं और सब कुछ सामान्य दिख रहा था। लेकिन, 16 मई को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी : राज कुशवाह से सोनम ने कहा था, राजा को खत्म कर देते हैं, लूट की कहानी बनाएंगे। फिर मैं विधवा बन जाऊंगी और पापा भी हमारी शादी को मंजूरी दे देंगे। यह साजिश इतनी खतरनाक थी कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं।

ऑनलाइन मंगवाया था डाव : राजा की हत्या जिस कुल्हाड़ी (डाव) से की गई, वह गुवाहाटी से ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी। आरोपी घटना से ठीक पहले सोनम के होमस्टे से 1 किमी दूर होटल में ठहरे थे। सोनम ही उन्हें लोकेशन भेज रही थी। 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम राजा को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गई। वह खुद पीछे रुक गई और तीन युवक राजा से आगे बढ़े। जैसे ही जगह खाली मिली, सोनम ने चिल्लाकर कहा कि 'मार दो इसे' इसके बाद आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। साथ चल रहा एक और आरोपी आकाश राजपूत दूर से बाइक पर निगरानी करता रहा।

हत्या के बाद 20 लाख का लालच : आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते थक गए थे और मना कर दिया था। तब सोनम ने कहा कि 20 लाख दूंगी, पर मारना पड़ेगा' उसी समय राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उन्हें दिए गए। राजा की हत्या 23 मई को कर दी गई। उसी शाम सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी और वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई। इस दौरान अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए, ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके।

लेकिन प्रेमी राजा पकडा गया तो : जांच के दौरान सोनम की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें वह आरोपियों से बात करती दिखी। फिर CDR और कॉल ट्रेसिंग से राज कुशवाह की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सोनम को यह खबर लगी, उसने समझ लिया कि खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद उसने यूपी के एक ढाबे में पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।

इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं दो आरोपी : राज कुशवाह और विक्की विशाल ठाकुर इस समय इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि तीसरा आरोपी आनंद को शिलांग पुलिस ने मध्यप्रदेश के सागर से हिरासत में लिया है और अपने साथ मेघालय ले गई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख