dharma sangrah

इंदौर में 6 सितंबर को स्‍कूलों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश के चलते कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश

Updated: शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (22:48 IST)
Indore Madhya Pradesh News : मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले में भारी बारिश के कारण छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय ने जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त छात्र/छात्राओं हेतु व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में कल यानी 6 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
इंदौर में भारी बारिश के कारण जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त छात्र/छात्राओं हेतु व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में कल यानी 6 सितंबर को कलेक्टर आशीष सिंह ने अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इंदौर में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान अब तक लगभग 35 इंच बारिश हो चुकी है। इंदौर से अब तक रुठा-रुठा दिख रहा मानसून मेहरबान हो रहा है। प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
ALSO READ: मोहन कैबिनेट ने 2 हजार 935 करोड़ के इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड और उज्जैन में 371 करोड के रेलवे ओवर ब्रिज को दी मंजूरी
लगातार बारिश से कान्ह नदी बहने लगी। यशवंत सागर के 6 गेट खोलना पड़े। बारिश के चलते शुक्रवार को दिन का तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 23.2 डिग्री पर रहा।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

LIVE: दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर उपचुनाव में मतदान

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अगला लेख