Daily Horoscope
✕

MP : आपत्तिजनक फोटो खींच धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: सोमवार, 24 जनवरी 2022 (18:55 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 25 वर्षीय विवाहिता को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के बूते धमकाते हुए उस पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विवाहिता ने महू थाने में आसिफ यूसुफ शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसने कथित तौर पर धोखे से उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। अधिकारी के मुताबिक 25 साल की महिला का आरोप है कि शेख इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्मांतरण एवं निकाह का दबाव बना रहा था और उसने उससे धन भी ऐंठ लिया था।
 
उन्होंने विवाहिता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी उसके पति का दोस्त है और उसका उसके घर आना-जाना लगा रहता था। अधिकारी ने बताया कि शेख पर भारतीय दंड विधान की धारा 384 (जबरन वसूली) और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। महू पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि हम शेख के खिलाफ महिला के आरोपों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख