Hanuman Chalisa

इंदौर में दंगों की साजिश नाकाम, भड़काऊ संदेश फैला रहे 4 लोग गिरफ्तार

शनिवार, 28 अगस्त 2021 (22:18 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। पुलिस ने इंदौर में सांप्रदायिक दंगों की साजिश नाकाम करने का दावा करते हुए अतिवादी विचारधारा से प्रेरित 4 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अल्तमश खान, मोहम्मद इमरान अंसारी, जावेद खान और सैयद इरफान अली के रूप में हुई है। बागरी ने बताया कि इनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है और वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं।

उन्होंने कहा, समय रहते पकड़े गए चारों आरोपी अतिवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। वे शहर में हाल की कुछ घटनाओं पर लोगों में असंतोष की भावना जगाकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश से जुड़े भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर फैला रहे थे।
ALSO READ: इंदौर के चूड़ी वाले के बाद अब देवास में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर फेरीवाले से मारपीट
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपियों की साजिश थी कि शहर के एक जगह पर दंगा भड़काने के बाद सिलसिलेवार रूप से अन्य स्थानों पर भी उपद्रव करा दिया जाए, जिससे पुलिस और प्रशासन हैरान-परेशान हो जाए।
ALSO READ: देश विरोधियों को MP में कुचल दिया जाएगा, इंदौर में बोले शिवराज, कानून व्यवस्था पर अफसरों के साथ मंथन
बागरी ने बताया कि विस्तृत जांच के जरिए पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का जुड़ाव किसी चरमपंथी संगठन से तो नहीं है और क्या इन्हें किसी तरह की वित्तीय मदद तो नहीं पहुंचाई जा रही थी?

उन्होंने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में PFI पर बैन लगाने की तैयारी, इंदौर युवक की पिटाई मामले में आया था नाम
बागरी ने बताया कि प्रशासन से सिफारिश की जाएगी कि चारों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।(भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

राहुल गांधी का साथ देने पहुंचे अखिलेश यादव, धरना स्थल से हटाया गया, मुलाकात के बाद क्या बोले जितेन्द्र सिंह

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

इंदौर के PNG पाइपलाइन ब्‍लास्‍ट कांड में पुलिस ने पार्षद सोनी को बनाया आरोपी, हाईकोर्ट को दी जानकारी

अगला लेख