Hanuman Chalisa

Honey Singh Concert in Indore: सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर लटकी तलवार, पहले टैक्‍स भरो फिर इंदौर में गाओ

आयोजकों को 10 करोड़ की कमाई के अनुमान पर निगम ने एडवांस मांगा टैक्‍स

Updated: गुरुवार, 6 मार्च 2025 (15:14 IST)
पिछले दिनों इंदौर में कुछ लोकप्रिय सिंगर के शो के बाद नगर निगम को टैक्‍स जमा नहीं के मामले को लेकर अब इंदौर प्रशासन सख्‍त हो गया है। इसी कड़ी में अब यो यो हनी सिंह के इंदौर में होने वाले शो पर तलवार लटक गई है। इंदौर में हनी सिंह का शो होगा या नहीं इस पर फिलहाल अनिश्‍चितता बनी हुई है।

दरअसल, एमआइसी सदस्य ने महापौर और कमिश्‍नर को पत्र लिखकर कहा है कि बिना टैक्स वसूल किए अगर आयोजन होता है तो निगम और अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे। सदस्‍य लोकायुक्‍त में शिकायत की भी बात कर रहे हैं। इसके बाद महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव ने भी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आयोजन की अनुमति देने से पहले निगम की एनओसी लेने के लिए कहा है। दूसरी तरफ करणी सेना ने भी हनी सिंह के कंसर्ट का विरोध किया है। ऐसे में इंदौर में हनी सिंह का शो मुश्‍किल लग रहा है। नगर निगम के राजस्व विभाग ने भी आयोजकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

क्‍यों नहीं होगा हनी सिंह का शो : जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि कुछ ही समय पहले हुए दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो के बाद करीब 20 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसका मनोरंजन कर जमा नहीं किया था। दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन के राजस्‍व विभाग में राजस्‍व की गिरावट की भी बात की जा रही है। जबकि इसके विपरीत कलाकारों को शो करने की अनुमति दी जा रही है। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए एमआइसी सदस्य और राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्‍नर को चिट्ठी लिखी है। चिठ्ठी में बताया गया है कि हाल ही में दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट से 20 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसका मनोरंजन कर जमा नहीं किया गया। इसके बाद भी यो यो हनी सिंह के शो के लिए अनुमति मांगी जा रही है। उन्‍होंने लिखा कि अगर इस शो की भी वसूली नहीं होती है और निगम के अधिकारी शो को अनुमति देते हैं तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव लाया जाएगा। ऐसे में अब महापौर भार्गव ने भी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को चिट्ठी लिखकर निरंजन सिंह चौहान की शिकायत का हवाला दिया है और कहा है कि आयोजकों पर पुराना बकाया है, ऐसे में पुलिस विभाग अपनी अनुमति के साथ ही नगर निगम की अनुमति की एनओसी भी लें।

ऑनलाइन टिकट बुक, क्‍या होगा शो का : बता दें कि हनी सिंह के शो के लिए सारे ऑनलाइन टिकिट बुक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के आयोजकों को कंसर्ट से 8 से 10 करोड़ की कमाई हो सकती है। ऐसे में नगर निगम इंदौर ने मनोरंजन कर की एडवांस मांग की है, जो अब तक जमा नहीं की गई है। ऐसे में अब शो होगा या नहीं इसे लेकर हनी सिंह के प्रशंसक संशय में हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख