Daily Horoscope
✕

छात्रों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट सीखा

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (11:04 IST)
AISECT कॉलेज के करीब 45 छात्र और अध्यापक जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डवलेपमेंट पर पहुंचे जहां उन्होंने प्राकृतिक ऊर्जा के स्त्रोतों को संभाले रखने की कला सीखी। यहां पहुंचे छात्रों ने सेंटर पर चल रही गतिविधियों को करीब से  समझा और हर चीज विस्तार से समझने के बाद उनकी प्रसन्नता का ठिकाना ना रहा। ये अपनी तरह का पहला अनुभव था जो छात्रों को यहां देखने को मिला।  
 
वायु और सोलर पॉवर से ऊर्जा उत्पन्न करने के तरीके उन्हें विस्तार से समझाए गए। छात्रों ने यहां सोलर ऊर्जा से भोजन बनाना, फ़ूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, बायोडायवर्सिटी और पानी का संरक्षण जाना। इस फॉर्म की विशेषता गायों की विशेष देखरेख और उनका खेती में योगदान है। यहां छात्रों ने व्रजदन्ती और कॉफी के पौधे देखे। इस फॉर्म पर आसानी से देखा जा सकता है कि बिना मशीनों के उत्तम स्तर की कृषि संभव है। यहाँ ट्रेक्टर की जगह बैलों का इस्तेमाल किया जाता है।  
 
छात्रों ने यहाँ छत पर पानी सहेजने की कला भी सीखी। सेंटर प्रमुख जनक पलटा मगिलिगन ने छात्रों को सारी प्रक्रिया समझाई। यह प्रक्रिया सस्ती भी है और तुरंत पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह महिलाओं की दूर से पानी लाने की समस्या ख़त्म करने की उत्तम विधि है। दूरदराज के कम पानी वाले इलाकों में यह अतिउपयोगी है।  
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख