biodatamaker
✕

Amazon से जहर मंगाकर बेटे ने किया सुसाइड, जनसुनवाई में पिता ने वेबसाइट और ऐप बंद करने की लगाई गुहार

Updated: मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (18:25 IST)
इंदौर। कलेक्टर की जनसुनवाई में एक पिता ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के खिलाफ शिकायत करते हुए  कहा है कि उनके बेटे ने अमेजन से ऑनलाइन जहर मंगवाकर 3 महीने पहले सुसाइड कर ली थी। अमेजन वेबसाइट और ऐप को बंद कराने पिता ने कलेक्टर से की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने कहा है कि वे जांच कराएंगे तथा अमेजन की गलती पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर रासुका लगाने की बात कही है।
 
लोधा कॉलोनी निवासी रणजीत वर्मा का बेटा आदित्य (18) फ्रूट सेलर था। पिता रणजीत के मुताबिक उसने अमेजन से जहर के 4 पैकेट मंगवाए थे। 29 जुलाई को उसकी हालत खराब हुई तो चोइथराम हॉस्पिटल ले गए। 30 जुलाई को उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान घर में जहर का 1 पैकेट मिला था। उसने कितनी मात्रा में जहर खाया था, इसका पता नहीं चला था। पिता का कहना है कि अगर बेटा इंदौर में किसी मेडिकल या अन्य दुकान पर जाता तो उसे ये जहर नहीं मिलता। लेकिन, जहर उसे अमेजन ने आसानी से उपलब्ध करा दिया।
 
इधर युवा कार्यकर्ता सामाजिक संगठन के लोगों ने कलेक्टरेट में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर अमेजन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता यतीन नागर, देवेंद्र सोलंकी व अन्य ने बताया कि ई-कॉमर्स की यह कंपनी प्रतिबंधित गांजा, शराब और दूसरे मादक पदार्थ तक ऑनलाइन बेच रही है। युवाओं में गलत संदेश जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में भिण्ड पुलिस ने कार्रवाई की थी। कंपनी का संचालन ही बंद किया जाए। उन्होंने प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख