ramcharitmanas
✕

जिम्मी मगिलिगन की याद में मना इंदौर का सबसे बड़ा सोलर कुकिंग फेस्टिवल

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (16:17 IST)
मध्य प्रदेश के पर्यावरण विद् तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी, समाजसेवी जनक पलटा मगिलिगन के पति स्र्व. श्री जिम्मी मगिलिगन की 8वीं पुन्यतिथि पर उनकी याद में  सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेन्टर पर इंदौर का सबसे बड़ा सोलर कुकिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया।
 
इस आयोजन की शुरुआत समीर शर्मा, सुनील चौहान, अनुराग शुक्ला, जनक पलटा मगिलिगन, उषा लुखी व कस्तूरबा गांधी स्मारक के छात्रों द्वारा की गई प्रार्थना से शुरू हुई। 
 
जनक दीदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि जिम्मी के साथ बिताया बहाई जीवन समाज, प्रकृति, सद्भावना, प्रेम व एकता को समर्पित रहा। पिछले आठ साल से हर साल उनकी याद में सप्ताहिक कार्यक्रम के माध्यम से वो सभी काम करने में प्रयासरत हैं जो भारत के सस्टेनेबल डेवलपमेंट योगदान दे सके।
सोलर कुकिंग का उद्घाटन गुजरात में वडोदरा स्थित विश्व प्रसिद्ध इंजीनियर मुख्य अतिथि दीपक गढ़िया ने जनक के साथ सोलर कुकर पर खीर बनाने के लिए रख कर किया। उन्होंने कहा कि वो जिम्मी को अपना सोलर भाई मानते हैं। वे कहते हैं कि जब मैं भारतवासी शिर्डी मंदिर तृप्ति, माउंट आबू जैसे बड़े-बड़े संस्थाओं को मेगा सोलर किचन बनाकर दे रहा था, तब जिम्मी भाई ने ब्रिटेन से आकर हमारे देश के 500 आदिवासी गांव में सोलर कुकर उपलब्ध करवाकर महिलओं का जीवन सुरक्षित व स्वस्थ किया। वे कहते थे कि धुएं में खाना बनाना महिलाओं पर हिंसा है। 
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर एक ज्ञान विज्ञान का सेंटर बन गया है। इंदौर के इंदौरी लोगों का प्रेम व खान-पान हमें बहुत उर्जा देता है और यहां का जैवि‍क व सोलर परिवार बहुत सकारात्मक काम कर रहा है। इस सोलर कुकिंग फेस्ट‍िवल में प्रेम जोशी जी ने नेनुआ की भाजी, सुस्मिता भट्टाचार्यजी, सोलर शेफ अनीता मंत्री का लौकी का हलवा ,बेकर और चॉक्लेटियर रक्षिता मेहता और महू के फूड क्राफ्ट विशेषज्ञ अर्चना शुक्ला ने बंगाली मिष्टी भात,एगलेस केक और चॉकलेट, वरुण रहेजा ने केरी का पना बनाया। वहीं नन्दा का अम्बाडी का शरबत, अनुराधा दुबे का शकरकंदी का हलवा, रमा का लेमन राइस व दाल मखनी भी काबिले तारीफ था। इस फेस्टिवल में बहुत से देसी व्यंजन बना कर सभी ने खाने का आनंद लिया।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

LIVE: अखिलेश यादव बोले, बात सीट की नहीं जीत की

20 साल पुराने मामले से मुश्किल में ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गुजरात में बिजनेस करना हुआ और भी आसान: सरकार लाई नई GCC पॉलिसी

उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

पहाड़ों का फिर घूटा दम! हिमाचल से उत्तराखंड तक सड़कों पर मीलों लंबा महाजाम, होटल फुल होने से पर्यटक बेहाल

अगला लेख