dharma sangrah
✕

शेरिंगवुड स्कूल के बच्चे पारले जी फैक्‍टरी देख खुश हुए, जाना कैसे बनते हैं बिस्किट

Updated: गुरुवार, 27 जून 2024 (17:08 IST)
शेरिंगवुड स्कूल के बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित डायस्पार्क कैंपस के बच्चे इंडस्ट्रीयल विजिट के लिए गुरुवार को सांवेर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित पारले जी फैक्‍टरी पहुंचे। यहां बच्चों ने यह जानने का प्रयास किया कि बिस्किट व टॉफियां समेत पारले जी के प्रोडक्ट्स कैसे बनते हैं और उनकी पैकेजिंग किस प्रकार की जाती है?
 
स्कूल के 32 बच्चे आज सुबह बसों में पारले जी फैक्‍टरी में पहुंचे। यहां बच्चों को 20 मिनट की डाक्यूमेंट्री के माध्यम से पारले जी के प्रोडक्ट्स और इसके सफर की जानकारी दी गई।

मूवी के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि 1928 में मोहनलाल दयाल ने इस कंपनी को स्थापित किया था। कैसे एक पुरानी फैक्‍टरी में कन्‍फेक्‍शनरी यूनिट तैयार की और इसमें बनने वाला पहला प्रोडक्ट रेंज कैंडी था जिसे पारले कैंडी नाम दिया गया।
इस दौरान बच्चों ने यह भी जाना कि फैक्‍टरी में किस तरह 24 घंटे काम होता है? डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद बच्चों ने फैक्‍टरी भी विजिट की और बिस्किट तथा कुकीज बनने की प्रोसेस देखी। उन्होंने यह भी जाना कि बिस्किट बनने के बाद ऑटोमैटिक मशीनों के माध्यम से कैसे इसकी पैकेजिंग की जाती है?
बिस्किट, टॉफियां, कुकीज व केक आदि बच्चों की पसंदीदा वस्तुएं हैं। इनके बीच जाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान बच्चों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। उल्लेखनीय है कि शेरिंगवुड डायस्पार्क कैंपस स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी कई एक्टिविटीज कराता रहता है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख