Daily Horoscope
✕

सायबर-क्राइम सेफ़्टी, सिक्योरिटी एंड यूथ पर सेमिनार

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (22:34 IST)
इंदौर। सायबर एक्सपर्ट गौरव रावल ने कहा कि इस आधुनिक डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमें साथियों और परिवारों से जुड़ने का एक मौका जरूर देता है, लेकिन इसके खतरों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी एण्ड रिसर्च (AITR) इंदौर कैंपस के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस में 'सायबर-क्राइम सेफ़्टी, सिक्योरिटी एंड यूथ' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर पर सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल थे।

प्रो. रावल और AITR इंदौर के छात्रों के बीच एक दिलचस्प सवाल और जवाब सेशन संपन्न हुआ। उन्होंने विभिन्न एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे- ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और विभिन्न सामाजिक मीडिया प्लेटफार्मों के लिए निर्धारित आयु सीमा मानदंड तथा खर्च किए जाने वाले समय पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने छात्रों को सायबर क्राइम के विभिन्न कारणों और रोकथाम के बारे में बताया। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छात्रों को सुरक्षा और गोपनीयता के पहलुओं को ठीक से समझाया। प्रो. गौरव ने स्पूफिंग, सायबरस्टॉकिंग, सायबरबुलिंग, फोटो मॉर्फिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा की तथा छात्रों को भारत में सायबर कानून की विभिन्न धाराओं जैसे 66D, 66E व 66F के बारे में बताया तथा आईपीसी के तहत 354D, 507 व 509 का भी उल्लेख किया गया।

उन्होंने छात्रों से हाल के विषयों पर चर्चा की और ऑनलाइन एप्स की गोपनीयता नीति के बारे में संक्षिप्त में बताया, जिसके द्वारा सायबर चोरों तक आम लोगों  की महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचती है।

प्रो. रावल ने इस सत्र के माध्यम से छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली नकारात्मकताओं से अवगत कराया। जिसका उद्देश्य यह सिखाना था कि आभासी दुनिया में उपस्थिति को कैसे सुरक्षित किया जाए। रावल ने ऑनलाइन सुझावों के बाद छात्रों के सवालों का समाधान भी किया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख