biodatamaker
✕

इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, NDPS और IPS को तमिलनाडु से आया ईमेल, स्कूल बिल्डिंग खाली कराई

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (13:08 IST)
इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्‌टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई है। पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह धमकी मेल के जरिए स्कूल प्रशासन को भेजी गई थी। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल से घर भेज दिया। धमकी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के इंदौर पब्लिक स्कूल को मिली है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी

क्राइम डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि धमकी मिली है। पुलिस को जांच में लगाया है। इसमें क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है।

NDPS के एक स्‍टाफ ने वेबदुनिया को बताया कि जैसे ही इस ईमेल के बारे में जानकारी सामने आई। एहतिसयात के तौर पर बच्‍चों को स्‍कूल से घर भेजा जा रहा है। जहां तक कल के स्‍कूलों का सवाल है तो अगले आदेश तक हम इंतजार करेंगे। उसके बाद ही आगे के स्‍कूल शैड्यूल के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

परिजनों में दहशत का माहौल : धमकी के बाद स्‍कूलों में पढने वाले बच्‍चे और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की है। कई लोग अपने बच्‍चों को लेकर घर चले गए हैं।

राजेंद्र नगर थाना पीएस नीरज बिरथरे ने बताया कि एक मेल आया है। इस मेल की जांच कराई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मेल जहां से आया है वहां की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फिलहाल स्‍कूल में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।
Edited By Navin Rangiyal

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख