biodatamaker
✕

कांग्रेस का भाजपा पर वार, लोकतंत्र बचाओ यात्रा या भीड़ जुटाओ, लाज बचाओ अभियान?

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 (16:35 IST)
भाजपा की तथाकथित लोकतंत्र बचाओ यात्रा ने लोकतंत्र से ज्यादा भाजपा के अंदर चल रही खींचतान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मंच पर संगठन की बात होनी थी, वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राजनीतिक प्रतिशोध और विरोधियों पर चुन-चुनकर तंज कसने का मंच बन गया।

विडंबना देखिए, मंत्री जी को अभिव्यक्ति की आजादी भी रास नहीं आ रही! अपने ही विभाग में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले आम नागरिक को पुलिस हिरासत तक पहुंचा दिया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रभारी संगठन मंत्री के विलंब के बावजूद कैलाश विजयवर्गीय नहीं रुके। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रशासन आग्रह करते रहे, लेकिन मंत्री जी ने यात्रा शुरू कर दी। आखिर संगठन बड़ा है या मंत्री जी की मर्जी? और सबसे दिलचस्प बात! भाजपा के इस आयोजन में शामिल Gen-Z युवाओं ने ही सरकार के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाकर मंच से बाहर भाजपा की पोल खोल दी।

सबसे बड़ा सवाल जो पार्टी अपने संगठन में लोकतंत्र और अपनी सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं संभाल पा रही, वह देश को लोकतंत्र बचाने का पाठ कैसे पढ़ाएगी? जिस लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी का अपहरण किया गया उसे भगोड़े को मंच पर नुमाइश के लिए क्यों खड़ा किया गया? भाजपा की इस यात्रा में लोकतंत्र कम, अंतर्कलह और सियासी अहंकार ज्यादा दिखाई दिया! प्रदेश प्रवक्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस अमित चौरसिया ने यह जानकारी दी।
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

अगला लेख