sundarkand
✕

सराफा चौपाटी कायम रहेगी, लेकिन इन शर्तों के साथ, 9 सदस्‍यीय समन्‍वय समिति करेगी निगरानी

Updated: सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (15:59 IST)
इंदौर की मशहूर खाऊ गली को लेकर विवाद फिलहाल थमते हुए नजर आ रहा है। सराफा और चाट चौपाटी व्‍यापारियों के बीच दुकानों को लगाने की बात को लेकर चर्चा हुई है। बैठक के बाद आभूषण कारोबारियों के संगठन ने सदी भर पुरानी चाट-चौपाटी को कहीं और ले जाए जाने की मांग वापस ले ली, लेकिन इस चौपाटी से नूडल्स सरीखे चीनी मूल के व्यंजनों और दूसरे विदेशी पकवानों की दुकानें हटाने व कुल दुकानों की तादाद सीमित किए जाने की मांगें रख दीं। नगर निगम ने इस संगठन की मांगों पर विचार के लिए नौ सदस्यीय समन्वय समिति बना दी है।

सर्राफा चाट-चौपाटी के मुद्दे पर आभूषण कारोबारियों और नगर निगम के बीच बैठक के बाद इंदौर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि सर्राफा चाट-चौपाटी, सर्राफा बाजार की अपनी मूल जगह पर ही संचालित होगी।

चर्चा में तय हुआ है कि सराफा चौपाटी में चायनीज, मोमोज या अन्य दुकानें, ठेले नहीं लगेंगे। सिर्फ परम्परागत मालपुए, रबड़ी, आइसक्रीम, चाट सहित व्यंजनों की दुकानें ही रहेंगी। इसके साथ ही यह तय हुआ है कि ये दुकानें भी रात 9 बजे के बाद खुलेंगी, जब सराफा कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर लेंगे।

बता दें कि लंबे समय से सोना चांदी के व्‍यापारी और पाट चौपाटी वालों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि अब सराफा व्‍यापारी नहीं चाहते हैं कि त्‍योहार के दिनों में किसी तरह का कोई टकराव हो। बता दें कि शर्तों के साथ व्यापारी और दुकानदारों में समन्वय बना है। मंत्री और महापौर के बाद अब विधायक ने भी दी इसे लेकर सहमति जताई है

टकराव नहीं चाहते व्‍यापारी : सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी का स्पष्ट कहना है कि हमारे पास जो सभी व्यापारियों के शपथ-पत्र आए हैं, उसमें दो टूक सराफा चौपाटी पूरी तरह से हटाने की ही बात कही गई है और आज भी हम बैठक में अपनी यही बात रखेंगे और साथ में कुछ वरिष्ठ व्यापारियों को भी ले जा रहे हैं, ताकि वे भी निगम को वस्तु स्थिति बता सकें। सराफा की पहचान पूरे देश में सोना-चांदी के कारोबार से रही है। चौपाटी तो उसके बाद हमारी ही सहमति से शुरू हुई। मगर मुस्लिम युवकों की बढ़ती संख्या, छेड़छाड़ की घटनाओं सहित अन्य कारणों से चौपाटी हटाने की बात कहना पड़ी। बता दें कि सराफा कारोबारियों के साथ क्षेत्र के अन्य गारमेंट सहित अन्य व्यापारी भी आए और सभी ने यह घोषणा भी कर दी कि वे देर रात तक अपनी दुकों खुली रखेंगे। महापौर भार्गव के साथ पिछली कारोबारियों की हुई बैठक असफल रही थी, जिसमें महापौर ने तो स्पष्ट कहा कि सराफा चौपाटी देश-विदेश में मशहूर है और उसे पूरी तरह से नहीं हटा सकते। कारोबारियों की यह मांग अवश्य मानी जाएगी कि चाइनीज सहित अन्य ठेले और दुकानें नहीं लगें, सिर्फ परम्परागत दुकानें ही लगें। वहीं नगर निगम फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, पार्किंग सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख