Daily Horoscope
✕

इंदौर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक शुरू, मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2026 (12:23 IST)
RSS Meeting in Indore : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज इंदौर स्थित डेली कॉलेज के संत श्री रविदास जी महाराज सभागार में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी एवं माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया।
 
बैठक में देशभर से लगभग 400 प्रतिनिधि उपस्थित हैं। इनमें पूजनीय सरसंघचालक जी, माननीय सरकार्यवाह जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, संघ के सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, क्षेत्र कार्यवाह एवं क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ता सम्मिलित हैं। इसके साथ ही संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री एवं सह संगठन मंत्री भी बैठक में आमंत्रित हैं।
 
बैठक 4 नवंबर की सायंकाल तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इन कार्यक्रमों के आगामी क्रियान्वयन, अनुवर्तन तथा उनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के विषय में विचार-विमर्श होगा। विशेष रूप से पंच परिवर्तन के विषयों को समाज के व्यवहार में प्रभावी रूप से उतारने तथा उनके निरंतर अनुवर्तन की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
 
शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए शाखा विस्तार की भी समीक्षा की जाएगी। विस्तारित शाखाओं को अधिक प्रभावी एवं नियमित बनाने, उनका दृढ़ीकरण करने तथा अधिकाधिक स्थानों पर शाखाएं प्रारंभ करने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा।
 
पूजनीय सरसंघचालक जी के विजयादशमी उद्बोधन में समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर प्रस्तुत विचारों की भी बैठक में चर्चा होगी। इन विषयों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उनके अनुरूप आगामी कार्ययोजना बनाने पर विचार किया जाएगा।
 

समाज जीवन की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि 

बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह जी ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें प्रमुख हैं - फिल्म अभिनेता श्री नाना पाटेकर, श्रीमती आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानंद केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी, श्री बलवीर पुंज, श्री एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार श्री विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री विनोद कुमार आदि।
 

संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी

बैठक स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा तथा मालवा क्षेत्र में संघ कार्य के क्रमिक विकास को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। माननीय सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने 31 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। आज से यह प्रदर्शनी मीडिया प्रतिनिधियों के अवलोकन के लिए भी उपलब्ध कराई गई है।
Photo : Dharmendra Sangle 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

CM भूपेंद्र पटेल का छात्र हित में बड़ा फैसला: अब अंकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

इंदौर में RSS की कार्यकारी मंडल बैठक शुरू, मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

अगला लेख