sundarkand

इंदौर कमिश्‍नर की चेतावनी, शेड पर लगे विज्ञापन हटाएं, नहीं तो निगम करेगा कार्रवाई, छांव के बहाने प्रचार ठीक नहीं

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (13:40 IST)
इंदौर में प्रमुख चौराहों पर धूप और गर्मी से बचाने के लिए शेड लगाए गए हैं। यह शेड इसलिए लगाए गए थे कि सिग्‍नल पर खडे होने वाले वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके। लेकिन शेड लगाने वाली संस्‍थाओं ने अब इस शेड की आड़ में अपने विज्ञापन करना शुरू कर दिया है।

इसे लेकर अब इंदौर निगम आयुक्‍त ने संस्‍थाओं को चेतावनी जारी कर शेड से अपने विज्ञापनों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्‍होंने कहा कि यदि संस्‍थाओं ने विज्ञापन नहीं हटाए तो कार्रवाई की जाएगी।

तो सफेद रंग पोत देंगे हम : बता दें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर में कई जगह संस्थाओं ने शेड लगाए है। इन शेड की  आड़ में कई संस्‍थाओं ने अपने विज्ञापन करना शुरू कर दिए हैं। इसे लेकर नगर निगम ने चेतावनी दी है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि संस्थाओं को विज्ञापन हटाने को कहा है अगर वे विज्ञापन नहीं हटाते है तो नगर निगम इन शेड पर सफेद रंग करा देगा।

कहां-कहां लगाए गए शेड : बता दें कि शहर के कुछ चौराहों पर जैसे पलासिया, हाईकोर्ट चौराहा आदि जगह पर संस्थाओं द्वारा शेड लगाए गए है। हालांकि ये शेड लोगों को गर्मी में धूप से बचाने के लिए लगाए गए है। मगर इन शेड पर विज्ञापन लगा दिए गए है, जिसे लेकर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इन शेड को लगाने वालों को चेतावनी दी है।

लोग कर रहे आलोचना : लोग अब प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर अनंत परवानी का कहना है कि जब इन्‍हें लगाया गया था, तब क्‍या निगम प्रशासन सो रहा था। सब पैसों के लिए किया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने कहा कि इंदौर प्रशासन की अक्‍ल देखो, जब छाव के लिए पेड लगाना चाहिए, तब शेड लगाए जा रहे हैं। शहर से किसी को मतलब नहीं है, बस राम भरोसे छोड दिया गया है शहर को। एक यूजर ने बताया कि विकास के नाम पर पडों की बलि ली जा रही है, और अब धूप से बचने के लिए शेड लगाए जा रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

अगला लेख