dharma sangrah

भारत-पाक महामुकाबला को लेकर चरम पर उत्साह, इंदौर में 45 घंटों में 21 लोगों ने तैयार की 7700 वर्ग फीट की रंगोली

Updated: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (10:15 IST)
इंदौर। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। देश के 135 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि रविवार को दुबई में भारत की जीत का रिकॉर्ड 13-0 हो जाए। इसके लिए देशवासी अपने-अपने तरीके से जीत की दुआ कर रहे हैं।
 
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शिखा शर्मा ने 20 कलाकारों के साथ मिलकर टीम इंडिया के मेंटर महेंद्रसिंह धोनी, कप्तान विराट कोहली और धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित शर्मा की 7700 वर्ग फीट की रंगोली तैयार की है। बीच में विश्व कप भी दिखाई दे रहा है। इसे तैयार करने में 45 घंटे का समय लगा। इसे बनाने में 3000 किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया। 
 
इंदौर के खालसा स्टेडियम में बनाई गई यह रंगोली शहर ही चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसके लिए रंगोली आर्टिस्ट शिखा की जमकर तारिफ भी कर रहे हैं।
 
शिखा ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि भारत यह मैच जीते। यह एक बड़ा इवेंट हैं। टीम इंडिया को चिअर करने के लिए हमने यह रंगोली बनाने का फैसला किया।
 
इंटरनेशनल रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा इंदौर की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं और रंगोली क्वीन के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। वे 4 बार रंगोली में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। उनके नाम 70 नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड है।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख