shradh paksha
✕

इंदौर ट्रक हादसे के वक्‍त से लापता हुए राजेंद्र शर्मा आखिर कहां गए, एमवाय और अरविंदो में नहीं मिल रही डिटेल?

Updated: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (13:24 IST)
इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा पर हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। लेकिन इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हादसे वाले दिन से ही बड़ा गणपति चौराहा से राजेंद्र शर्मा (54) नाम के एक शख्‍स लापता हैं।

ठीक हादसे के वक्‍त से वे गायब हैं। बता दें कि 15 सितंबर सोमवार को यह हादसा हुआ था। उसके बाद से राजेंद्र शर्मा का कहीं कोई अता-पता नहीं है। वे बड़ा गणपति चौराहे पर ही कंडेक्‍टरी का काम करते थे। परिवारवालों ने कई अस्‍पताल में उनकी छानबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका है। वहीं शहर के एमवाय और अरबिंदो अस्‍पताल में कई चक्‍कर काटने के बाद भी कोई डिटेल नहीं दी जा रही है।
ALSO READ: Indore truck accident: इंदौर ट्रक हादसे के बाद लोगों ने सुनाई खौफनाक मंजर की दास्‍तां
कहां लापता हुए राजेंद्र शर्मा : हादसे को लेकर की जा रही वेबदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि बड़ा गणपति क्षेत्र के उस इलाके में जहां ट्रक हादसा हुआ था, ठीक उसी जगह से अपना कामकाज करने वाले राजेंद्र शर्मा उसी शाम से गायब हैं, जिस शाम ट्रक हादसा हुआ था। उनके परिवार का पता लगाने के दौरान उनके भांजे नवीन शर्मा से संपर्क हुआ। नवीन ने बताया कि उनके मामा राजेंद्र शर्मा न शराब पीते हैं, न किसी और तरह का नशा करते हैं। वे अलग अलग मैजिक में कंडक्‍टरी का काम करते थे। उनका पूरा समय बड़ा गणपति चौराहे पर ही गुजरता था, जहां हादसा हुआ। नवीन ने बताया कि वे काम और घर के अलावा कहीं नहीं जाते थे। लेकिन ट्रक हादसे के बाद से उनका कोई अता पता नहीं है।

एमवाय, अरविंदो में नहीं दे रहे जानकारी : नवीन ने बताया कि परिवारवालों ने उन्‍हें उन सभी अस्‍पतालों में खोजा। उन्‍होंने बताया कि गीताजंलि हॉस्‍पिटल, वर्मा नर्सिंग होम और बांठिया अस्‍पताल में उनकी तलाश कर चुके हैं, जहां हादसे के बाद घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। लेकिन यहां वे नहीं मिले हैं। नवीन ने बताया कि इसके बाद उन्‍होंने एमवाय अस्‍पताल और अरविंदो में तलाशा लेकिन वहां अस्‍पताल प्रशासन किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहा है।
ALSO READ: Indore truck accident : इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा, नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने इसलिए मचाया मौत का तांडव
एरोड्रम थाने में करवाई एफआईआर : नवीन ने बताया कि थक-हार कर उन्‍होंने पुलिस की शरण ली। पहले तो एरोड्रम पुलिस उनकी शिकायत नहीं लिख रही थी, बाद में काफी बहस और विवाद के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। परिवार के लोग परेशान हैं। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। सभी उनके लापता होने के बाद से परेशान हैं और लगातार उन्‍हें खोजने के लिए अभियान चला रहे हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है।

बता दें कि पिछले सोमवार को शहर के सबसे व्‍यस्‍तम क्षेत्र बड़ा गणपति में एक ट्रक मौत का वाहन बनकर घुस गया था। ट्रक ने कुछ ही मिनटों में 15 से ज्‍यादा लोगों रौंद दिया। इनमें से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घायल हो गए थे।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख