biodatamaker
✕

गोगामेड़ी की हत्या का इंदौर में विरोध, करणी सेना का इंदौर-उज्जैन मार्ग पर चक्काजाम

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (16:28 IST)
Sukhdev Singh Gogamedi murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की गोली मारकर हत्या के विरोध में इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले बेहद व्यस्त मार्ग पर गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता इंदौर-उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर सड़क पर बैठ गए जिससे वाहनों की कतारें लग गईं।
 
उनके मुताबिक मौके पर पुलिस पहले से तैनात थी। पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। करणी सेना के नेता अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि अगर गोगामेड़ी के हत्यारों के खिलाफ 72 घंटों में 'उचित कार्रवाई'  नहीं की गई तो इन हत्यारों को करणी सेना 'अपने तरीके से' जवाब देगी।
 
राघव ने बताया कि करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों ने गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ गुरुवार को समूचे मध्यप्रदेश में बंद का आह्वान किया था लेकिन राजस्थान पुलिस द्वारा 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद यह आह्वान वापस ले लिया गया। गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बुधवार से राजपूत संगठनों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख