biodatamaker

अंतरराष्‍ट्रीय सभ्य कार्य दिवस पर कार्यक्रम

Updated: शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (21:33 IST)
मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन एवं ट्रेड यूनियन के तत्वाधन में सेंट रेफ़ियल्स स्कूल के प्रांगण में 7 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सभ्य कार्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। इस आयोजन में पवित्र आत्मा सेविका संघ की अध्यक्ष सिस्टर मंजू लकरा, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट गौरव रावल, विश्वास की निर्देशिका रोसिना जोसफ, हाई कोर्ट वकील उमेश मनसोरे, मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन की निर्देशिका शीला, सहायक निर्देशिका नुरू, फ्रान्सिना नेल्सन, मथियास केलवा यूनियन सदस्यों सहित 320 सदस्य उपस्थित थे। 
 
प्रकृति को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन एवं ट्रेड यूनियन की निर्देशिका शीला ने पौधा देकर उपस्थित अतिथियों व यूनियन के सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सभ्य कार्य दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट गौरव रावल ने कहा कि आपको अपने अधिकारों की शिक्षा प्राप्त करना है।  हमें अपने आप पर गर्व होना चाहिए कि हम जो कार्य कर रहे हैं, सभ्य कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार इंदौर स्मार्ट सिटी है, उसी तरह हमें वेतन में भी स्मार्ट होना चाहिए। आगे साइबर अपराध के विषय में उन्होंने बताया कि आपका कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे- आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड या वोटर आइडी कार्ड किसी भी अजनबी व्यक्ति के द्वारा फोन पर मांगे जाने पर साझा न करें।
 
संघ की अध्यक्ष सिस्टर मंजू लकरा ने कहा कि कोई भी काम हो उसका सम्मान होना बहुत जरूरी है। कोई भी कार्य छोटा नहीं है। इसीलिए काम के अनुसार वेतन, सप्ताहिक व मासिक छुट्टी, तय होना अवशयक है। संगठन आपकी ताकत है, अपने अधिकारों के लिए अपनी जंग जारी रखें। 
 
मंच संचालन आयुषी मंडलोई ने किया। भारती बौरासी ने संगठन की गतिविधियों को विडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। ममता नगर, चद्दर फैक्ट्री व हुकमखेड़ी के बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियां दीं। आभार प्रदर्शन प्रभा यादव ने किया। 

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख