dharma sangrah
✕

टीना डाबी से प्रेरित 26 वर्षीय प्रिया पाठक को मिला MPPSC परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (12:55 IST)
MPPSC Exam: अपने पहले प्रयास में मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC Exam) 2019 में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली प्रिया पाठक (Priya Pathak) (26) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की चर्चित अफसर टीना डाबी से प्रेरित हैं और स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें प्रशासनिक सेवा में ही करियर बनाना है।
 
सतना जिले के नागौद से ताल्लुक रखने वाली प्रिया राज्य सेवा परीक्षा 2020 में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चुनी गई थीं और इसके 9 जून 2023 को घोषित परिणाम में चयन सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। लंबी कानूनी पेचीदगियों के चलते मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 2019 की राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार (26 दिसंबर) देर रात घोषित किया।
 
अपनी सफलता से उत्साहित प्रिया ने बुधवार को फोन पर बताया कि बायो टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान मैंने तय कर लिया था कि मुझे प्रशासनिक सेवा में आना है। मैं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2015 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान करने वाली टीना डाबी से प्रेरित हूं।
 
उन्होंने बताया कि यह बात मेरे मन में एक प्रेरणा के तौर पर हमेशा रहती थी कि टीना डाबी ने केवल 22 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल किया। मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अन्य वरिष्ठ अफसरों से भी प्रभावित हूं।
 
पिता सहायक शिक्षक हैं : सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रिया के पिता कृष्णशरण पाठक एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। 26 वर्षीय प्रिया ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है। उन्होंने बताया कि मैंने ठान लिया था कि मुझे राज्य सेवा परीक्षा में सफल होना ही है। परीक्षा की तैयारी के दौरान मैंने कभी हार नहीं मानी। जब लक्ष्य बड़ा हो, तो मेहनत करनी ही पड़ती है और सफलता मिलने तक सब्र रखना ही पड़ता है।
 
प्रिया ने बताया कि जब वे 2019 में पहली बार राज्य सेवा परीक्षा में बैठीं तो सोशल मीडिया से दूर रहीं, हालांकि बाद में वे सोशल मीडिया से जुड़ गईं और राज्य सेवा परीक्षा 2020 में डीएसपी की चयन सूची में दूसरा स्थान पाने की उपलब्धि के चलते उनके कई साक्षात्कार सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
 
एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 में उपजिलाधिकारी पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों में प्रिया के अलावा क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए मूलत: 571 पदों के वास्ते विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लम्बित होने के कारण फिलहाल इनमें से 87 प्रतिशत पदों का चयन परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची इस मुकदमे में अदालत के अंतिम फैसले के बाद घोषित की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख