Hanuman Chalisa

इंदौर के सब इंस्‍पेक्‍टर की पिटाई करने वालों का पुलिस ने किया इलाज, टूटे हाथ-पैर, निकाला जुलूस

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (18:46 IST)
मध्‍यप्रदेश के इंदौर में बाण गंगा थाने के सब इंस्‍पेक्‍टर तेरेश्वर इक्का के साथ मारपीट करने वालों का पुलिस ने इलाज कर दिया है। एसआई को पीटने वाले जेल प्रहरी और उसके दोस्‍त की पुलिस ने तबियत हरी कर दी है। दोनों का पुलिस ने जुलूस निकाला और सरेआम माफी मंगवाई है। बता दें कि पुलिस ने जेल प्रहरी विकास डाबी और उसके दोस्‍त रवि राठौड को घटना के बाद गिरफ्तार किया था।

मध्‍यप्रदेश के DGP कैलाश मकवाना ने इस घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। बता दें कि इंदौर के बाणगंगा के सब इंस्‍पेक्‍टर तेरेश्वर इक्का के साथ नशे की हालत में कुछ लोगों ने बदतमीजी और मारपीट की। सबसे ज्‍यादा शर्मनाक बात यह है कि इन लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। यहां थाने की ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर के साथ नशे में धुत एक पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने पहले तो बदतमीजी की और वर्दी पर लगा उसका बैज छीन लिया। इतने से उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने सब इंस्पेक्टर को जबरदस्ती अपने साथ थार गाड़ी में बैठाकर ले गए। फिर बीच रास्ते में उतारकर उसके साथ गली-गलौच और मारपीट की। इस दौरान उनका एक साथी इस पूरी घटना का बेशर्मी से वीडियो बना रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ।

पुलिस का इलाज : अब पुलिस ने दोनों आरोपियां का अच्‍छे से इलाज कर दिया है। एसआई को पीटने वाले जेल प्रहरी और उसके दोस्‍त की पुलिस ने तबियत हरी कर दी है। दोनों का पुलिस ने जुलूस निकाला और सरेआम माफी मंगवाई है।

बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब थार जीप में सवार आरोपी विकास और उसके तीन साथी शराब पीते हुए पकड़े गए। एसआई तेरेश्वर इक्का ने जब उन्हें रोका, तो वे नशे की हालत में विवाद करने लगे। एसआई को जबरन अपनी जीप में बैठाकर मजदूरों के सामने माफी मंगवाई और उन पर वसूली का आरोप भी लगाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मारपीट के दौरान एसआई ने वायरलेस सेट पर कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। वहीं, सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुककर उनकी मदद करने से बचते रहे।

जेल प्रहरी गिरफ्तार : घटना के बाद एसआई तेरेश्वर इक्का ने थाने शिकायत में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसक बाद पहले पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया और बाद में थार गाडी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे तेल ने डुबोया बाजार! एक हफ्ते में सेंसेक्स 2092 अंक टूटा, जानें अगले सप्ताह कैसी रहेगी चाल

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

अगला लेख