suvichar

अब इंदौर में कुत्तों के लिए बनेंगे फीडिंग पाइंट, बढ़ाए जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर

Updated: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (16:36 IST)
कुत्‍तों को शेल्‍टर हाउस नहीं भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉग लवर में खुशी की लहर है। लोग सुप्रीम कोर्ट का धन्‍यवाद कर रहे हैं कि कोर्ट ने बेजुबानों के प्रति संवेदना बरती। सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को शेल्‍टर हाउस नहीं भेजने का अपना आदेश दिल्ली- एनसीआर समेत पूरे देश में लागू कर दिया है।

हिंसक और बीमार कुत्‍तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को शेल्टर होम से छोडऩे के निर्देश दिए हैं। वहीं नगरीय निकायों को कहा गया है कि वे इन बेसहारा कुत्तों के लिए फिडिंग पाइंट बनाएं और इस आशय का नोटिस बोर्ड भी लगाया जाए कि इसी जगह कुत्तों को खाना खिलाया जा सकता है।

जल्‍दी ही अमल होगा : 8 हफ्ते में सभी राज्यों से सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं इस कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाने की चेतावनी भी दी गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि इस आदेश पर इंदौर में शीघ्र अमल किया जाएगा। फीडिंग पाइंट के साथ वैक्सीनेशन भी बढ़ाए जाएंगे।

बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को फैसला दिया था, उसे तीन जजों की बैंच ने संशोधित कर दिया, जिसमें कुत्ता प्रेमियों को भी राहत दी गई और शेल्टर होम में बंद किए गए कुत्तों को स्टलाइजेशन और वैक्सीनेशन के बाद छोडऩे को कहा गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि इंदौर में भी चूंकि यह समस्या गंभीर है और बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन पर आवाराकुत्तों द्वारा हमले हुए हैं।

वे आज ही सुप्रीम कोर्ट आदेश का अध्ययन करने के बाद उस पर अमल शुरू करवाएंगे। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ रहवासी संघों का भी सहयोग लिया जाएगा। शहरभर में कहां-कहां फीडिंग पाइंट बन सकते हैं उसके लिए जगह का निर्धारण भी करना पड़ेगा, जिसमें वार्ड पार्षदों की मदद ली जाएगी। ये फीडिंग पाइंट व्यवस्थित भी बनाना पड़ेंगे, ताकि यहां पर आवारा कुत्तों को भोजन-पानी की व्यवस्था ठीक तरीके से करवाई जा सके।

कॉलोनी, मोहल्लों, टाउनशिपों के रहवासी संघों से भी इस मामले में चर्चा की जाएगी और उनके द्वारातय किए गए फीटिंग पाइंट पर भी यह व्यवस्था होगी। अभी नगर निगम दो सेंटरों पर आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाता है। चूंकि अब सुप्रीम कोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं, तो इस काम में भी तेजी लाई जाएगी, जिसके चलते इन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाना पड़ेगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख