Daily Horoscope
✕

सोनम और राज की नई तस्‍वीर, बता रही पुराने याराने का फसाना, गोविंद ने क्‍यों खंगाले थे सीसीटीवी

Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (15:06 IST)
राजा रघुवंशी हत्‍या की आरोपी सोनम रघुवंशी की एक और फोटो उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ वायरल हो रही है। यह तस्‍वीर बता रही है कि दोनों का याराना कोई नया नहीं है। यह तस्‍वीर दीवाली के मौके की बताई जा रही है। साथ ही राज और सोनम के कई रहस्‍य सामने आ रहे हैं। गोविंद ने भी एक बार दोनों की असलियत के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने मंगलसिटी मॉल की पार्किंग में यह फोटो ली थी। सोनम के भाई गोविंद की फर्म भी मंगलसिटी मॉल में है। सोनम का इंस्टाग्राम पर बिट्टी रघुवंशी के नाम पर अकाउंट है। उस पर पिछले साल उसने राज के साथ दीपावली पर तस्वीर ली थी।

राज की दीदी या कुछ ओर : बता दें कि राज सोनम को दीदी बुलाता था, लेकिन शिलांग पुलिस के पास दोनों बीच अंतरग संबंधों के सबूत है। राज और सोनम की एक और तस्वीर सामने आई है, जो सोनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी से पिछले साल अपलोड की थी। सोनम उसमें साड़ी पहने हुए है, जबकि राज ने कुर्ता पहन रखा है। दोनों ने मंगलसिटी मॉल की पार्किंग में यह फोटो ली थी। सोनम के भाई गोविंद की फर्म भी मंगलसिटी मॉल में है।

राज का ज्यादा ध्यान रखती थी सोनम : सोनम का इंस्टाग्राम पर बिट्टी रघुवंशी के नाम पर अकाउंट है। उस पर पिछले साल उसने राज के साथ दीपावली पर तस्वीर ली थी। राज वहां अकाउंट का काम देखता था, जबकि सोनम फर्म में एचआर मैनेजर थी। वह सब कर्मचारियों की तुलना में राज का ज्यादा ध्यान रखती थी। राज दफ्तर के कामों के अलावा रघुवंशी परिवार के घर के कामों में भी मदद करता था। गोविंद के व्यस्त होने पर वह परिवार के सदस्यों को गाड़ी से घूमाने भी ले जाता था।

सीसीटीवी में गोविंद ने क्‍या देखा था : गोविंद को राज व सोनम के ज्यादा करीब रहने की खबर भी थी। एक दो बार उसने दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे भी जांचे थे। कैमरों में आवाज भी सुनी जा सकती है। उसमें भी गोविंद ने सुना था कि राज सोनम को दीदी कह कर संबोधित कर रहा है। उसके बाद गोविंद ने शक नहीं किया था, लेकिन शादी के बाद जब सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो गोविंद ने उसके घर कॉल कर गोविंद के बारे में पूछा।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख