Hanuman Chalisa

बुंदेलखंड की महिलाओं को प्राकृतिक रंग बनाने का प्रशिक्षण

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (20:00 IST)
इंदौर। जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट सनावदिया में बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले की 18 महिलाओं को प्राकृतिक रंग एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। 
सेंटर की निदेशक डॉ. श्रीमती जनक पलटा ने बताया कि तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम टीकमगढ़ के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार वर्मा, लोकेशन समन्वयक श्रीमती सुमन यादव एवं एम एंड ई धर्मेन्द्र पाल भी इस 18 सदस्यीय प्रशिक्षण दल के साथ आए थे। 15 से 19 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। ये बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के बम्हौरीकलां, सिमरा, देवेन्द्रपुरा, पोहा, निवाड़ी और पलेरा जैसे सुदूर अंचलों की रहने वाली थीं। 
डॉ. पलटा ने बताया कि महिलाओं को प्राकृतिक रंगों का निर्माण, स्वस्थ प्राकृतिक मौसमी शीतल पेय (शरबत), समोसे, गुझिया, मठरी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं को बताया गया कि पलाश, पोई, गेंदा, चुकंदर की जड़ आदि से प्राकृतिक रंग बनाने का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण डॉ. जनक पलटा एवं नंदा चौहान द्वारा दिया गया। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन महिलाओं को जैविक सेतु पर विपणन के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती भागवत गीता नरहरि ने उनके उत्पादों को खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। 
 
समापन कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि श्रीमती स्मिता भारद्वाज प्रबंध निदेशक, मध्यप्रदेश वित्त निगम ने कहा कि प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण के अपने अनुभव सुनकर वे काफी चकित हैं। इस अवसर पर महिलाओं को फल और सब्जियों को लंबे समय तक कैसे संरक्षित किया जाए, यह भी सिखाया गया। 
Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

गुरु पूर्णिमा से पहले यूपी में तैयार होंगे 4 खास वन, किसानों से लेकर मानव-वानर संघर्ष तक का होगा समाधान

TTD : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच तिरुपति में दान का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 96.98 करोड़ रुपए, आखिर क्यों उमड़े लाखों श्रद्धालु

अगला लेख