suvichar

कालेश्वर धाम पर धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (16:04 IST)
इंदौर। हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार नागपंचमी आज 13 अगस्त, शुक्रवार को सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम में रीति-रिवाज के साथ हर्ष व उल्लास से मनाया गया। हिन्दी पंचांग के अनुसार नागपंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा की जाती है।

ALSO READ: नागपंचमी : 10 पौराणिक नागों की चित्रमयी रोचक कथा
 
धाम के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु कृष्णकांत उप्रेती 'भैयाजी' ने बताया कि कालेश्वर धाम में नागपंचमी के दिन प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया और पुष्प बंगला बनाया गया। सुबह के समय में दूध अभिषेक के साथ में जलाभिषेक किया गया जिसमें भक्तजनों ने भी अभिषेक किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। समय-समय पर सैनिटाजर का छिड़काव किया गया। पुष्प बंगले के माध्यम से आकर्षक साज-सज्जा की गई व रुद्राभिषेक पाठ हुआ। दोपहर के समय आध्यात्मिक गुरु देव कृष्णकांत उप्रेती 'भैयाजी' ने अध्यात्म के माध्यम से भक्तजनों व उनके परिवार की समस्या का निदान किया।



ALSO READ: यह है नागपंचमी का खास प्रसाद, इस सरल विधि से बनाएं शाही मीठा चूरमा
 
भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। रात 8:00 बजे नाग महाराज की भव्य आरती की गई जिसमें भक्तजनों ने बढ़-चलकर हिस्सा लिया। सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम पर नागपंचमी के दिन समागम में देश-विदेश व भारत के विभिन्न प्रांतों के भक्तों ने भी फेसबुक के माध्यम से दर्शन लाभ लिए, साथ ही समागम में शहर के विभिन्न स्थानों से लोग उपस्थित हुए और दर्शन का लाभ लिया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए महा आरती का फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट किया गया, जो कि कालेश्वर धाम नाम से फेसबुक पर पेज पर प्रसारित हुआ। भक्तों ने भी ऑनलाइन दर्शन का लाभ लिया। कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया। कालेश्वर धाम में नाग देवता की प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं।

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख