suvichar

ऑपरेशन के बाद नष्ट कर दी मरीज की हड्डी, मच गया बवाल...

Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (16:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद मरीज की हड्‍डी ही गायब कर दी। मरीज ने इस मामले में  डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि डॉक्‍टरों की वजह उनकी जिंदगी ही बर्बाद हो गई।
 
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद इस शख्स के सिर की हड्डी निकाल ली थी। जब शख्स ने दोबारा लगाने के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया तो पता चला कि हड्डी को नष्ट किया जा चुका है। 

ALSO READ: जानें क्या होती है R-value, कैसे तय की जाती है संक्रमण की रफ्तार
 
जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के कीर्ति परमार को कुछ साल पहले ब्रेन ट्यूमर हो गया था। साल 2019 में वह ऑपरेशन के लिए इंदौर के निजी अस्पताल आए। ऑपरेशन के वक्त डॉक्टरों ने उनके सिर के एक हिस्से की हड्डी निकाल दी। उन्होंने कीर्ति को सलाह दी थी कि जब रिकवरी हो जाएगी तब इस हड्डी को वापस लगा दिया जाएगा।
 
कुछ समय बाद जब मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह उस हड्डी को नष्ट किया जा चुका है। प्रबंधन ने दावा किया कि मरीज के परिजनों ने ही हड्डी को नष्ट करने की अनुमति दी थी।
 
वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कभी इसकी अनुमति नहीं दी, बल्कि उन्हें तो कहा गया था कि कुछ समय बाद दूसरा ऑपरेशन कर इस हड्डी को लगा दिया जाएगा।
 
मरीज के परिजनों का कहना है कि सिर का ऑपरेशन कर दोबारा हड्डी लगवाने में 5 लाख से ज्यादा का खर्चा है। इसमें भी हड्डी पर काफी खर्च हो रहा है। परिजन अस्पताल पर 50 लाख का दावा करने की तैयारी में है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख