ramcharitmanas

मुस्लिमों की कॉलोनियां अलग क्यों..?

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (15:47 IST)
देश के किसी भी कोने में चले जाएं, देखने में आता है कि मुस्लिम वर्ग के लोग अलग कॉलोनियों और बस्तियों में ही रहते हैं। दरअसल, इंदौर रिलीजन कॉन्क्लैव 'हमसाज' कार्यक्रम के दूसरे दिन इस्लामिक विद्वान अख्तर उल वासे को इस तरह के सवाल का सामना करना पड़ गया।
 
जब वासे वहां मौजूद लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तो एक व्यक्ति ने पूछ लिया कि मुस्लिम लोग अलग कॉलोनी या बस्तियों में क्यों रहते हैं? क्या यह कबीलाई संस्कृति का परिचायक नहीं हैं? और मुसलमान अन्य धर्मों के लोगों के साथ मिलकर रहेंगे तो क्या इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा नहीं मिलेगा। 
 
इस सवाल के जवाब में प्रो. वासे ने कहा कि मुसलमानों को हिन्दुओं के साथ में मिलकर रहना चाहिए। शासन और प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह की व्यवस्था करे। मकान बनाने वाली सरकारी संस्थाओं को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। विभिन्न कॉलोनियों और योजनाओं में मुसलमानों को कुछ भूखंड और भवन आरक्षित किए जाने चाहिए। हिन्दू मूल रूप से सेकुलर हैं। मुसलमानों को बिलकुल भी डरना नहीं चाहिए। निकायों को भी ध्यान रखना चाहिए कि एक वर्ग की कॉलोनियां विकसित ही न हों। 
 
तीन तलाक से जुड़े एक सवाल के जवाब में वासे ने कहा कि मैं तीन तलाक का विरोधी हूं। कुरान में भी कहीं इसका उल्लेख नहीं है। इस्लाम में हलाला की भी कोई गुंजाइश नहीं है, जो ऐसा करता है कि वह अल्लाह का सबसे बड़ा गुनाहगार हैं। बहुविवाह की इस्लाम में इजाजत है, लेकिन कुरान में इसका आदेश नहीं बल्कि प्रावधान है। इस्लाम में महिलाओं को अधिकार हैं। यदि मर्द नामर्द हैं तो महिलाओं खुला लेकर उससे मुक्ति पा सकती हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख