dharma sangrah
✕

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या, निकालने वाले थे भगवा यात्रा

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (13:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी। मोनू आज सुबह भगवा यात्रा निकालने वाले थे। पुलिस को संदेह है कि वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन मोनू कल्याणे को जेल रोड स्थित गणेश मंडल सभागृह के सामने गोली मारी गई। मोनू को गोली लगने के बाद उनके दोस्त नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पता नहीं चल सका है कि हत्या क्यों की गई। 
 
जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे रविवार सुबह भगवा वाहन रैली निकालने वाले थी। इसके लिए वह चौराहे पर देर रात बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। इसी दौरान 2 बाइक सवाल उनके पास आए और मोबाइल नंबर मांगा।
 
मोनू के जैसे ही अपना मोबाइल निकाला, बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर उनके सीने पर गोली मार दी। बदमाशों ने बैनर लगवा रहे मोनू के साथी पर भी फायर किया और भाग निकले। 
 
आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे मोनू के पड़ोस में ही रहते हैं। मोनू की हत्या के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक आरोपी के मकान में आग लगा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित अलग-अलग टीम बनाई गई है।
Edited by :Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

LIVE: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, 500 से ज्यादा हिरासत में

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख