Daily Horoscope
✕

दशहरे पर इंदौर में नहीं जलेगा सोनम रघुवंशी के चेहरे वाला पुतला, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Updated: रविवार, 28 सितम्बर 2025 (10:04 IST)
Sonam Raghuvanshi News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने विजयादशमी (दशहरा) पर रावण के पुतले के स्थान पर सोनम रघुवंशी या अन्य किसी का पुतला जलाने पर रोक लगा दी। अदालत ने इसे सोनम और उसके परिवार के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।
 
सोनम की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश प्रणव वर्मा ने कहा कि यह कृत्य कानून के सभी सिद्धांतों के विरुद्ध है। याचिकाकर्ता के साथ-साथ उसकी बेटी और उसके पूरे परिवार के मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। ऐसा कोई कृत्य होने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे याचिकाकर्ता और उसके परिवार की छवि धूमिल हो।
 
कोर्ट ने आदेश में कहा, भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ऐसा करना पूरी तरह से अनुचित होगा। भले ही याचिकाकर्ता की पुत्री किसी आपराधिक मामले में अभियुक्त हो और प्रतिवादी की शिकायत कुछ भी हो। उनके और उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध ऐसे पुतला दहन की अनुमति नहीं दी जा सकती।
 
आदेश में कहा गया है कि विजयादशमी के अवसर पर प्रतिवादी या कोई अन्य व्यक्ति या संगठन रावण के पुतले के स्थान पर याचिकाकर्ता की बेटी या किसी अन्य व्यक्ति का पुतला न जलाए।
 
गौरतलब है कि इंदौर में पौरुष संस्था ने दशहरा पर सोनम, मुस्कान सहित अन्य 11 महिलाओं के पुतले रावण के पुतले के स्थान पर जलाने की घोषणा की थी। इस पर सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने 25 सितंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कोर्ट में अभी उसे दोषी नहीं ठहराया है। इसलिए इस तरह के आयोजन को रोका जाना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख