sundarkand

मोबाइल पर मैसेज देख रहा था बेटा, गुस्से में मां ने हंसिये से किया हमला

Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (12:15 IST)
Indore crime news : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक मां ने मोबाइल पर मैसेज देखे रहे अपने 13 वर्षीय लड़के पर हंसिए से हमला कर दिया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ने वाले लड़के ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सिमरोल थाना क्षेत्र में उसकी मां ने 25 अगस्त को उस पर हंसिये से हमला कर दिया, जब वह अपने विद्यालय से आने वाले संदेश देखने के लिए अपनी मां का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था।
 
अधिकारी ने बताया कि लड़के का आरोप है कि उसकी मां ने यह कहते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया कि उसने उसके मोबाइल फोन को हाथ क्यों लगाया? लड़के ने यह आरोप भी लगाया है कि मारपीट के दौरान उसकी आग-बबूला मां ने पास ही पड़ा हंसिया उठाकर उस पर हमला कर दिया और खुद को बचाने के दौरान उसके बाएं हाथ में चोट लग गई।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़के की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। बच्चे की मेडिकल जांच भी कराई गई है।
 
सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पीड़ित लड़का इन दिनों अपने दादा-दादी के साथ रह रहा है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और अभी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Edited by : Nrapedra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

सुभाष चंद्रा के आरोपों पर रिलायंस का पलटवार, कहा- मीडिया प्लेटफॉर्म्स के गलत इस्तेमाल के दावे बेबुनियाद

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

अगला लेख