Hanuman Chalisa

एक से ज्‍यादा लोगों ने मिलकर मारा राजा को, शिलांग में जो जैकेट मिला उसकी होगी फोरेंसिक जांच

Updated: गुरुवार, 5 जून 2025 (16:26 IST)
शिलांग में राजा की संदिग्‍ध मौत के बाद उसे इंदौर लाया गया और अंतिम संस्‍कार कर दिया गया है। जबकि उसकी पत्‍नी सोनम का अब तक कहीं कोई अता-पता नहीं है। बता दें कि इंदौर के राजा और उसकी पत्‍नी सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां शिलांग में पिछले 12 दिनों से वे लापता थे। करीब 11 दिनों बाद खाई में से राजा का तो शव मिल गया, लेकिन उसकी पत्‍नी सोनम अब भी लापता है।

गुरुवार सुबह फिर खोजी दल मौके पर पहुंचे। सोनम को खाई में खोजने की कवायद की गई। ड्रोन उड़ाकर भी खाई में सोनम को खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह जैकेट उस स्थान पर मिली है, जहां कुछ देर के लिए किराए पर ली गई स्कूटर रुकी थी।

एक से ज्‍यादा लोग : इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में गए राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे दो से तीन लोगों का हाथ हो सकता है और लूट के इरादे से हत्या की गई है। यह आशंका परिजनों ने जताई है। राजा की धारदार हथियार से हत्या करना और फिर उसे पांच फीट ऊंची रैलिंग से नीचे फेंकना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। बुधवार को खाई में मिली जैकेट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।

क्‍या है जैकेट कनेक्‍शन : सोनम के भाई ने लाल और काले रंग की इस जैकेट का सोनम के होने से इनकार कर दिया है, लेकिन पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाना चाहती है कि जैकेट का इस केस से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि हो सकता है कि जैकेट राजा की हत्या करने वाले बदमाशों की हो। अधिक कोहरा होने के कारण बुधवार दोपहर को खोज रोक दी गई। पुलिस अधिकारियों ने जीपीएस ट्रैकर के जरिए पता लगाया था कि किराए पर ली गई स्कूटी एडी व्यू पाइंट पर रुकी थी। सोनम की तलाश के लिए उस स्थान पर फोकस किया जा रहा है। इस क्षेत्र में एक झरना भी है। वहां भी सोनम को खोजा जाएगा

धारदार हथियार से निर्मम हत्‍या : राजा की हत्या में जिस धारदार हथियार (नारियल काटने के उपयोग में आने वाला चाकू) का उपयोग किया गया। वह नया है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। इतना ही नहीं, उसके लिए हथियार खरीदा गया था। हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंका गया है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान के आसपास खोजबीन की। वहां राजा का मोबाइल भी मिल गया है, लेकिन दो अन्य मोबाइल सोमन के पास थे। वह अब तक नहीं मिले है।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

मांझलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

LIVE: 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान का उत्साह, बांकीपुर में झड़प

अगला लेख