biodatamaker

इंदौर : युवती से बदसलूकी पर बोलीं विधायक मालिनी गौड़, नहीं चलेगी तालिबानी संस्कृति

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (21:20 IST)
इंदौर। इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान धार्मिक नारेबाजी को लेकर हुई बहस के बाद एक युवती को बदसलूकी के साथ मंच से उतारे जाने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की एक स्थानीय विधायक ने इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देश में 'तालिबानी संस्कृति' नहीं चलेगी।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसमें राजबाड़ा क्षेत्र में आयोजित एक स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर युवती 'भारत माता की जय' और 'जय-जय श्री राम' के नारे लगाती सुनाई पड़ रही है।

वीडियो के अगले दृश्य में श्रोताओं के बीच से युवा 'या हुसैन' का नारा बुलंद करते सुनाई पड़ते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग धार्मिक नारेबाजी के बाद युवती से बहस करते हैं और एक पुलिसकर्मी के बीच-बचाव के बाद युवती को मंच से उतार दिया जाता है।
ALSO READ: सोशल मीडिया ने तालिबान पर लगाया बैन, रखेगा कड़ी नजर...
भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कहा कि मैंने आज यह वीडियो देखा है। युवती को मंच से उतारे जाने की घटना शर्मनाक है और हम उसके साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में 'तालिबानी संस्कृति' नहीं चलेगी और युवती को मंच से उतारने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ALSO READ: UAE में हैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, अमीरात ने कहा- मानवीय आधार पर दी है शरण
गौड़ ने कहा कि भारत में रह रहे लोगों को भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने वाले लोगों को यहां से बाहर निकाला जाए। सर्राफा पुलिस थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान खुद युवती ने भाषण की इच्छा जताई थी, लेकिन उसके भाषण के कुछ विवादास्पद अंशों का श्रोताओं ने विरोध किया था।
ALSO READ: 'कंगाल' तालिबान कैसे चलाएगा अफगानिस्तान, अमेरिका ने उठाया यह बड़ा कदम
उन्होंने कहा कि युवती केवल कुछ मिनट तक मंच पर रही और हंगामे के तुरंत बाद चली गई। मंच के संचालकों ने जल्द ही मामला संभाल लिया। थाना प्रभारी ने हालांकि बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति के बगैर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने पर बिलाल खान और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

स्वाइन फ्लू से महिला की इलाज के दौरान मौत, जांच में कोविड भी निकला था, अस्‍पतालों में बुखार वालों की भीड़

महिलाओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत, मुकेश अंबानी ने 'अपराजिता' के विमोचन पर कही बड़ी बात

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

अगला लेख