सम्बंधित जानकारी
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को नाराज इंदौरियों ने घेरा, कहा आप पी लो ये पानी
- भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, नारेबाजी-हंगामा, 3 थानों ने संभाला मोर्चा, जहरीले पानी से अब तक 16 मौत
- इंदौर में 15 मौतों पर आक्रोश, कांग्रेसियों ने दिखाया घंटा, नगर निगम दफ्तर घेरा, पुलिस ने छीना घंटा
- इंदौर में दूषित पानी से मौत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
- Indore Water Case: BJP पार्षद का खुलासा, 3 साल से कर रहे थे शिकायत, रिपोर्ट में मिले खतरनाक बैक्टीरिया
इंदौर में दूषित पानी की वजह से हुई मौतों पर पूछा सवाल, ऐसा था मंत्री प्रतिमा बागरी का रिएक्शन
Indore Water Crisis : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिमा बागरी इंदौर में दूषित पानी की वजह से हुई मौतों पर सवाल पूछने पर माइक को धक्का देकर चली गईं। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही बागरी से दूषित पानी से हुई मौत पर सवाल पूछा जाता है, वे माइक हटाती है और वहां से चली जाती है।
वीडियो में पत्रकार मंत्री से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि इंदौर मामले में बचने का कारण क्या है? हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब का है।
She is Pratima Bagri minister in MP
— Surbhi (@SurrbhiM) January 5, 2026
When she was questioned about the deaths caused by contaminated water in Indore, she pushed away the mike and ran off.
Such shameless people are ministers . No resignation no accountability in BJP . pic.twitter.com/36hhvuj44T
गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक इस मामले में 3000 से ज्यादा मरीज मिले हैं। 20 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
