सम्बंधित जानकारी
- इंदौर के दूषित पानी पर CAG ने 6 साल पहले दी थी चेतावनी, नींद में रही सरकार और 15 मौतें हो गईं
- Indore water contamination deaths : इंदौर कांड में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटाया गया, CM बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- Indore Contaminated Water Case: इन मौतों के पहले तो इंदौर प्रशासन जनता पर फूल बरसा रहा था
- इंदौर में भी चलाओ ऑपरेशन सिंदूर, भागीरथपुरा के भ्रष्टाचारियों पर करो सर्जिकल स्ट्राइक
- Indore water contamination deaths : जहरीले पानी के मामले में बड़ा एक्शन, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त को हटाया, CM ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
इंदौर में 15 मौतों पर आक्रोश, कांग्रेसियों ने दिखाया घंटा, नगर निगम दफ्तर घेरा, पुलिस ने छीना घंटा
इंदौर में दूषित पानी से हुई 15 मौतों के बाद कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घंटा छीन लिया।पुलिस ने कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पकड़ कर वाहन में बैठाने की कोशिश की।
पुलिस ने इंदौर में कांग्रेसियों से छीना घंटा
दूषित पानी पीने से हुई मौत पर "घंटा" लेकर प्रदर्शन करने पहुचे थे कांग्रेसी
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई थी 15 मौत
बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण 15 लोगों की मौत के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ ही युवा कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों पर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की हैं।
पदाधिकारियों का कहना है कि भागीरथपुरा में कोई हादसा नहीं हुआ, यह लापरवाही भाजपा सरकार के कुशासन, संवेदनहीन प्रशासन और बेलगाम भ्रष्टाचार का नतीजा है। कार्यकर्ता इस आंदोलन के लिए एक घंटा भी लेकर गए थे। जिसे पुलिस जवानों ने प्रदर्शन के दौरान छीन लिया।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि कई दिनों से अधिकारियों को रहवासी गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मामले की गंभीरता नहीं समझी। इंदौर जैसे साफ शहर पर यह हादसा बदनुमा दाग है।
कार्यकर्ता घंटा बजाने लगे : प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के सामने कार्यकर्ता घंटा बजाने लगे तो पुलिस ने उसे जब्त कर वाहन में रख दिया। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों को भी पकड़ कर वाहन में बैठाने की कोशिश की। कार्यकर्ता नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते रहे। इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान महक नागर की भी पुलिस जवानों से हुज्जत हुई।
Edited By: Navin Rangiyal
कार्यकर्ता नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते रहे। हालांकि इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान महक नागर की भी पुलिस जवानों से झडप भी हुई। इस दौरान जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं से घंटा छीन लिया पुलिस और कार्यकर्ता सब हंसने लगे।इंदौर में पुलिस ने जप्त किया घंटा... भागीरथपुरा में गंदे पानी के कांड से 15 की मौत हो गई है। इसी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित शब्द घंटा देश भर में गूंजा। कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने घंटा भी जप्त किया।। pic.twitter.com/RSclb40ilr
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) January 2, 2026