गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 5 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 5 जनवरी 2026 (17:47 IST)

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi :  अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला। घर की खिड़कियां टूटीं। ओहोयो में हुआ हमला। पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। पल पल की जानकारी... 


05:39 PM, 5th Jan
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला। घर की खिड़कियां टूटीं। ओहोयो में हुआ हमला। पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

03:00 PM, 5th Jan
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले पर कहा, 17 नहीं, 30 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। भाजपा और प्रशासन के गुंडे मीडिया को वहां की स्थिति देखने से रोक रहे हैं। अगर हर घर का सर्वे किया जाए, तो मौतों की असली संख्या सामने आएगी।

01:19 PM, 5th Jan
भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ा, बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाया। 



11:16 AM, 5th Jan
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2020 के दिल्ली दंगा मामले में सुनवाई करते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया। मामले के 5 अन्य आरोपियों को मिली जमानत। ALSO READ: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत

09:16 AM, 5th Jan
भारत के रूसी तेल इंपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे व्यक्तित्व हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना ज़रूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

09:01 AM, 5th Jan
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा बर्बादी के लिए तैयार है। क्यूबा के पास अब कोई आमदनी नहीं है। उन्हें अपनी सारी आमदनी वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। उन्हें अब वहां कुछ भी नहीं मिल रहा है।

कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंंप को चुनौती देते हुए कहा कि यदि आप मुझे जेल में डालना चाहते हैं, तो कोशिश करें और देखें कि क्या आप कर सकते हैं। यदि आप मुझे नारंगी वर्दी में रखना चाहते हैं, तो इसे आज़माएं। कोलंबियाई लोग मेरी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

07:41 AM, 5th Jan
-वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले को लेकर आज संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक। कई देशों ने की थी हमले की निंदा।
-मादुरो की आज अमेरिकी कोर्ट में पेशी, नार्को टेरर का चलेगा केस।
-वेनेजुएला की अंतरिम सरकार का मादुरो को समर्थन। ट्रंप प्रशासन ने अब वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी को दी धमकी। अगर बात नहीं मानी तो मादुरो से भी ज्यादा गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

07:41 AM, 5th Jan
-अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, अगर भारत ने रूस से तेल खरीदी बंद नहीं की तो टैरिफ को और बढ़ाया जाएगा।
-ट्रंप ने कोलंबिया के नेताओं पर अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। संभावित मिलिट्री ऑपरेशन की धमकी दी।
-डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ की पत्नी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड का नंबर
ये भी पढ़ें
मादुरो की गिरफ्तारी का असर, जेडी वेंस के घर पर हमला, 1 आरोपी गिरफ्तार