मादुरो की गिरफ्तारी का असर, जेडी वेंस के घर पर हमला, 1 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। पत्थरबाजी के साथ ही साथ घर पर फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हांलाकि फायरिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस हमले के बाद अमेरिकी पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक जेडी वेंस के जिस आवास पर हमला हुआ है, वो वाशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में स्थित है। इस पत्थरबाजी की घटना के वक्त जेडी वेंस अपने सरकारी घर पर नहीं थे।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर ये हमला वेनेजुएला के निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। फिलहाल इसे पत्थरबाजी को निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के असर के रूप में भी देखा जा रहा है। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता के मुताबिक जांच टीम अभी तथ्यों को जुटा रही है। Edited by : Sudhir Sharma