शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Denmark PM gets angry on Trump warning against Greenland
Last Modified: सोमवार, 5 जनवरी 2026 (08:44 IST)

ट्रंप की ग्रीनलैंड को धमकी से क्यों आया डेनमार्क को गु्स्सा, क्या बोलीं पीएम फ्रेडेरिकसन?

Mette Frederiksen
Greenland on Trump target: वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ग्रीनलैंड पर हमला कर सकते हैं। ट्रंप के बयान पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिकसन ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्रीनलैंड फिलहाल डेनमार्क के अधिन आता है। हालांकि ग्रीनलैंड की प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से ट्रंप के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ALSO READ: कोलंबिया या ग्रीनलैंड, वेनेजुएला के बाद कहां हमला कर सकते हैं ट्रंप?
 
ट्रंप ने हाल ही में ग्रीनलैंड के रणनीतिक महत्व को अमेरिकी रक्षा जरूरतों से जोड़ते हुए इस क्षेत्र पर कब्जे की बात कही थी। ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति और हाई-टेक क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की प्रचुरता के कारण अमेरिकी सुरक्षा हितों की पूर्ति होगी। इस इलाके पर फिलहाल डेनमार्क का कब्जा है।
 
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिकसन ने कहा है कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'धमकाना' बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रंप को यह कहने का कोई हक नहीं है कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बना लेंगे। ग्रीनलैंड बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
 
फ्रेडेरिकसन ने कहा कि अमेरिका को ग्रीनलैंड लेने की जरूरत है, इस बारे में बात करने का बिल्कुल ही कोई मतलब नहीं है। डैनिश किंगडम के तीन देशों में से किसी पर भी यूएस का कोई हक नहीं है।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कंट्रोल लेने की टिप्पणी पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को यह कहने का कोई हक नहीं है कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बना लेंगे।
 
गौरतलब है कि ट्रम्प के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, स्टीफन मिलर की पत्नी केटी मिलर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में अमेरिकी ध्वज के रंगों में डेनिश स्वायत्त क्षेत्र की विवादास्पद तस्वीर पोस्ट की। उनकी पोस्ट के ऊपर एक ही शब्द था: 'जल्द ही'।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
रूसी तेल पर ट्रंप की धमकी, भारत पर और बढ़ा सकते हैं टैरिफ