suvichar
✕

इंदौर के सराफा क्षेत्र में भीषण आग, चारों ओर अफरातफरी

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (22:24 IST)
Fire in bullion market of Indore: इंदौर शहर के सराफा क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब शुक्रवार शाम एक कच्चे और पुराने मकान में आग लग गई। डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। 

पुलिस के मुताबिक तंग बसाहट वाले सर्राफा क्षेत्र में एक रेस्तरां और इससे सटे घर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घर में रेस्तरां में काम करने वाले लोग रहते थे और आग के भीषण रूप लेने से पहले ही वे घर से बाहर निकल गए। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग की वजह का पता लगाया जा रहा है।
 
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ियों को काफी मशक्कत करना पड़ी क्योंकि वहां की गलियां संकरी है। यह घटना शाम साढ़े 7 बजे के लगभग की बताई जा रही है।

चूंकि सराफा बाजार में शाम के समय काफी भीड़ होती है, इसलिए जैसे ही लोगों की आग की खबर लगी, चारों ओर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।  आग की घटना के बाद आसपास काफी लोग इकट्‍ठे हो गए। हालांकि इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है कि आग किस वजह से लगी है। 
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख