sundarkand
✕

इंदौर में मेकअप आर्टिस्‍ट ने किया लवर का मर्डर, लिव इन में रहते थे, कत्‍ल करने के बाद थाने पहुंची प्रेमिका

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (13:36 IST)
इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमिका ने अपने पार्टनर का गला घोंटकर हत्‍या कर दी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हत्‍या को अंजाम देने के बाद प्रेमिका खुद थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने पार्टनर की हत्‍या कर दी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि मृतक नशे का भी आदी था। पुलिस इस एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना भंवरकुआं इलाके की है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

एक हफ्ते पहले साथ रहना शुरू किया था : एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि यह घटना पिपल्याराव इलाके की है। यहां किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय कृष्णा सिसोदिया (निवासी तेजाजी नगर, नई बस्ती) मंगलवार देर शाम थाने पहुंची और बताया कि उसने अपने दोस्त 21 वर्षीय संस्कार पटोलिया (पुत्र घनश्याम पटोलिया, निवासी सागर) की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संस्कार डिलीवरी का काम करता था और मूल रूप से सागर का निवासी था, जबकि कृष्णा एक मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों एक सप्ताह पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे।

क्‍यों हुआ था झगड़ा : पुलिस जांच में आरोपी कृष्णा ने बताया कि वह घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार उसे रोक रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान जब कृष्णा बाहर जाने लगी, तो संस्कार ने उसका दुपट्टा खींच लिया और जाने से रोकने के लिए जबरदस्‍ती करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी और विवाद हो गया। कृष्‍णा ने बताया कि खुद को बचाने की कोशिश में उसने दुपट्टे से संस्कार का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशा करता था संस्‍कार : पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि संस्कार नशे का भी आदी था। पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार को सागर में दे दी गई है। पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। संस्कार के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख