biodatamaker
✕

लिव इन रिश्‍ते का खूनी अंजाम, प्रेमिका ने साथ छोड़ा तो प्रेमी ने भाई का किया ये अंजाम, पूरा घर खून से रंग दिया

Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (16:59 IST)
इंदौर में हुई एक हत्‍या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह हत्‍या लिव इन में रहने वाले एक प्रेमी ने किया।
दरअसल, एरोड्रम इलाके में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने संबंध तोडने पर अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसके भाई को बेरहमी से मार डाला। बाद में उसने खुद को भी घायल करने की कोशिश की।

क्‍या है पूरा हत्‍याकांड : एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर रहने वाली युवती विधि लखावत का वेदांत सोलंकी निवासी बिजासन रोड से पुराना परिचय था। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में लंबे समय तक रह रहे थे, लेकिन बाद में विवाद होने पर दोनों थाने पहुंच गए। हालांकि थाने पर पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता भी हुआ था कि अब वे एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे और फिर दोनों पक्ष थाने से चले गए थे, लेकिन सोमवार को वेदांत युवती के घर पहुंचा और विवाद करते हुए युवती सहित उसकी मां और भाई विधान लखावत पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वेदांत ने पहले युवती पर हमला किया तो बीच-बचाव में उसकी मां और भाई विधान आया तो उन्हें भी चाकू मार दिए। इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर घायल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और फिर वेदांत से चाकू लेकर उसे गिरफ्तार किया। इलाज के दौरान विधान की मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद वेदांत ने खुद को चाकू मारा और सोफे पर बैठ गया। जैसे ही पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो वह पुलिस को डराने लगा। वह पुलिस को धमकी देकर कहने लगा कि उसके पास नहीं आए, नहीं तो वह खुद को चाकू मारकर जान दे देगा। हत्यारे वेदांत के शरीर से खून बह रहा था और वह पुलिस को धमकाता भी जा रहा था। पुलिस इस बात को लेकर चौकन्नी थी कि वह दोबारा खुद को हानि पहुंचाने की कोशिश न करे, इसलिए उसे बातों में उलझाया और उससे चाकू लेकर उसे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे के बाहर है। उधर, उस पर हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी लेगी। आरोपी वेदांत के माता-पिता नहीं हैं। अपने वह काका-काकी के पास रहता है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख