dharma sangrah
✕

जब जनसुनवाई में अचानक पहुंच गए CM डॉ. मोहन यादव, परखी योजनाओं की हकीकत, ग्रामीणों से किया संवाद

Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (16:52 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और लोगों से संवाद का कोई मौका नहीं छोड़ते है। ऐसा ही नजारा प्रदेश के अशोकनगर जिले के ग्राम गढ़ी महिदपुर में दिखाई दिया। मुख्यमंत्री अचानक महिदपुर के ग्राम गढ़ी में सीधे ग्राम सभा में होने बाली जनसुनवाई पहुंचे गए। अचानक से अपने बीच प्रदेश के मुखिया को देख एक पल के लिए अधिकारी से लेकर गांव वाले अचरज में पड़ गए। जनसुनवाई में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सरपंच, पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर खुलकर बात की।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ आदेश जारी करना नहीं, बल्कि जमीन पर योजनाओं का धरातल पर असर देखना और समझना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किया क्या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या कोई समस्या है?”। जनसुनवाई के दौरान गांव वालों की  समस्याएं सुनते ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गांव वालों से सरकार की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वितों के बारे में पूछा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फैसला किया है कि कि वह अब इसी तरह  प्रदेश भर में नियमित रूप से दौरे करेंगे, ताकि वे सीधे आम लोगों तक पहुँच सकें, उनकी समस्याएं सुन सकें और उनका त्वरित निराकरण कर सकें। इससे सरकार और जनता के बीच मजबूत विश्वास का सेतु बनेगा, और योजनाएं वाकई धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो सकेंगी।यह कदम निश्चित रूप से ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा!
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गौ माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गौशाला का संचालन बेहतर किए जाने के निर्देश दिए।
 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख