ganesh chaturthi
✕

इंदौर में शराब ठेकेदार भूपेंद्र रघुवंशी ने की आत्महत्या, हनीट्रैप है सुसाइड की वजह, कौन है क्‍लब में मिली वो लड़की?

Updated: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (14:30 IST)
इंदौर में जानेमाने शराब ठेकेदार भूपेंद्र रघुवंशी ने आत्महत्या कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह उनका शव घर पर मिला। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र ने जहर खाकर जान दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आत्महत्या के पीछे हनी ट्रैप की बात सामने आ रही है। पुलिस को भूपेंद्र के शव के पास से पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। करीब 3 साल पहले क्‍लब में एक लड़की से उनकी मुलाकात हुई थी, इस केस में उसी के ब्‍लैकमेल करने की बात प्राथमिक जांच में सामने आ रही है।

हालांकि जांच के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। भूपेंद्र एक बार भी संचालित कर चुके हैं। उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। भूपेंद्र विजयनगर में स्‍थित एक क्‍लब के साथ ही शहर में कई दूसरे क्‍लब भी संचालित कर चुके हैं। उन्‍हें धार वाले के नाम से जाना जाता था।

क्लब में हुई थी महिला से मुलाकात : पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि जिस महिला की वजह से आत्‍महत्‍या की गई है उससे करीब 3 साल पहले भूपेंद्र की क्लब में ही मुलाकात हुई थी। महिला दूसरे शहर में रहती हैं, लेकिन इंदौर आती-जाती रहती थी। उसने भूपेंद्र से दोस्ती की और फिर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और केस में फंसाने की धमकियां भी मिलने लगी। इसके बाद मंगलवार को भूपेंद्र ने आत्महत्या कर ली। भूपेंद्र इंदौर में लंबे समय से शराब कारोबार से जुड़े थे और दो पबों का संचालन भी कर चुके थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख