ramcharitmanas
✕

एस्ट्रो वीडी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ समारोह संपन्न

Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (15:26 IST)
एस्ट्रो वीडी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के आधिकारिक शुभारंभ समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत गौदान एवं संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के साथ की गई, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिकता, सकारात्मक ऊर्जा एवं श्रद्धा भाव से परिपूर्ण हो गया। समारोह के दौरान समाजसेवा, जनकल्याण एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
 
फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित डॉ. विशाल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में फाउंडेशन निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
 
संस्था के सचिव रजत सिंह कुशवाह एवं कोषाध्यक्ष सनी सोनी ने भी फाउंडेशन की कार्ययोजना एवं भावी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि परोपकार, सेवा और समर्पण ही संस्था की मूल भावना है। फाउंडेशन समाज हित में पारदर्शिता एवं निरंतरता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में हर्षल गौड़, पंडित संदीप शर्मा एवं संदीप चौधरी की उपस्थिति रही।
 
अतिथियों ने संस्था के उद्देश्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, संस्था के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं धार्मिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख