sundarkand

इंदौर में फिर एक रेस्टोरेंट में मोमोज में रेंगती मिलीं इल्लियां, शिकायत के बाद फूड विभाग ने जारी किया नोटिस

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2026 (14:06 IST)
अपने खान-पान के लिए जाने जाने वाले इंदौर में खाद्य सामग्रियों में कभी इल्‍लियां तो कभी कॉकरोच मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक रेस्‍टोरेंट में मोमोज में इल्‍लियां मिलने का मामला सामने आया है।

सी-21 मॉल के पीछे डायमेंशन फर्निचर के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसे गए मोमोज में इल्लियां मिलने का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर जांच की और प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

क्‍या है पूरा मामला : शुक्रवार शाम दीपक मीणा अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने वहां मोमोज का ऑर्डर दिया। प्लेट टेबल पर आने के बाद मोमोज में इल्लियां रेंगती दिखाई देने का दावा किया गया। यह देखकर ग्राहक हैरान रह गए और उन्होंने तत्काल रेस्टोरेंट प्रबंधन के सामने शिकायत दर्ज कराई। दीपक मीणा के मुताबिक, उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और कर्मचारी सोनू पाल से इस मामले को लेकर सवाल किया। आरोप है कि कर्मचारी ने यह कहते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया कि मोमोज रेस्टोरेंट में तैयार नहीं किए जाते हैं। इसको लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई।

फ्रोजन मोमोज की बास्केट में भी इल्लियां : मामला सामने आने के बाद ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में रखी फ्रोजन मोमोज की बास्केट की भी जांच की। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसमें रखे अन्य मोमोज में भी इल्लियां दिखाई दीं। इसके बाद मौके पर फोटो और वीडियो बनाए गए और पूरे मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई।

शिकायत में रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और गुणवत्ता की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन सामने आने पर रेस्टोरेंट को सील करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के साथ फोटो, वीडियो और रेस्टोरेंट की लोकेशन भी विभाग को उपलब्ध कराई गई। सीनियर फूड इंस्पेक्टर मनीष स्वामी के मुताबिक विभाग को रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट की जांच की। जांच के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल दुकानदार रेस्टोरेंट नहीं खोल रहा है और विभाग नोटिस के जवाब का इंतजार कर रहा है। संचालक की ओर से दिए जाने वाले जवाब और विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसी जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किस स्तर तक हुआ है।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

क्या 'जीवन का अधिकार' सिर्फ कागजी वादा है? इंदौर के MY अस्‍पताल पर बढ़ता रेफरल सिस्‍टम का बोझ और स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अगला लेख