manglik dosh calculator
✕

Indore में कुणाल कामरा के पोस्‍टर शौचालय में लगाए, शिव सैनिकों ने कहा मध्यप्रदेश में घुसने नहीं देंगे

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (19:20 IST)
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से एकनाथ शिंदे को लेकर तंज किया जिसके बाद यह सारा विवाद उठा उसके बाद अब इंदौर में भी कुणाल कामरा का विरोध होने लगा है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब इंदौर में भी एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने इंदौर के एक शौचालय में कॉमेडियन कामरा का पोस्टर लगाकर विरोध किया।

यह है पूरा मामला : दरअसल, मुबंई में आयोजित एक शो में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। जिसके बाद से शिवसेना के कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जहां शो का आयोजन हुआ था, वहां जाकर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र में कुणाल कामरा के खिलाफ एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

मुंह काला कर के घुमाएंगे : इंदौर में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कामरा का पोस्टर इंदौर के एक सुलभ शौचालय में लगा दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि इंदौर या मध्य प्रदेश में कहीं पर भी किसी भी इवेंट कंपनी ने कुणाल कामरा का कार्यक्रम आयोजित किया और कुणाल कामरा इंदौर आया तो उसका मुंह काला कर घुमाया जाएगा। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार का कहना है कि 'इंदौर में भी इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा। शिवसेना के कार्यकर्ता अपने तरीके से कुणाल कामरा के खिलाफ अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख