sawan somwar

सिगरेट पीने की शिकायत शिक्षक से करना पड़ा महंगा, नाराज छात्र ने कर दी हत्या

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (12:17 IST)
Indore Crime News: इंदौर के तुकोगंज इलाके (Tukoganj area) के एक स्कूल में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। यहां शुक्रवार दोपहर 11वीं के स्टूडेंट ने 12वीं के स्टूडेंट को चाकू मार दिया। घायल स्टूडेंट को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन घायल छात्र की रात में ही मौत हो गई। इस चाकूबाजी (stabbing) की सूचना के बाद आरोपी छात्र को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र ने स्कूल में ही सिगरेट पीते हुए आरोपी छात्र का वीडियो बनाकर टीचर को दे दिया था। इसी विवाद में हत्या होना बताया जा रहा है। टीआई कमलेश शर्मा के अनुसार घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल की है। 12वीं में पढ़ने वाले समर्थ कुशवाह निवासी गोमा की फेल (17) को उसके जूनियर साथी ने चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। रात 9 बजे समर्थ की मौत हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक समर्थ ने अपने जूनियर स्टूडेंट का सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाया था। इसके बात से आरोपी नाबालिग छात्र नाराज था, वह 11वीं में पढ़ता है। पुलिस ने दोपहर में ही आरोपी नाबालिग स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई सार्थक ने कहा कि शिकायत करने के बाद ही बदमाशों को बुलाकर आरोपी छात्र ने हमला करवाया है। इस पूरे मामले की तुकोगंज पुलिस जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

ड्रग तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच का अटैक, 8 महीने में 138 तस्कर गिरफ्तार, 3.73 करोड़ की जब्ती, इंदौर क्‍यों बन रहा सेंटर?

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख