dharma sangrah
✕

खाकी का खौफ खत्‍म, अफसरों के सामने ही कांस्‍टेबल को कुचला, चेकिंग के लिए रोका था, आईसीयू में, हालत गंभीर

Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 (13:05 IST)
ट्रैफिक तोड़ने को लेकर बदनाम इंदौर के वाहन चालक अब पुलिसकर्मियों को भी अपने वाहन से कुचलने लगे हैं। हाल ही में इंदौर में जो घटना हुई है उससे साफ पता चलता है कि आम लोगों में पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। दरअसल, इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार स्कूटर पर सवार 3 युवकों ने पुलिसकर्मी को जबरदस्‍त टक्‍कर मार दी।

पुलिसकर्मी ने उन्‍हें चेकिंग के लिए रोका था। यह घटना द्वारकापुरी थाने के हेड कांस्टेबल दिनदयाल उर्फ डीडी शर्मा के साथ हुई,तीनों स्‍कूटर सवार ने उन्‍हें टक्कर मार दी। आरोपी युवक शर्मा को कई फीट तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में पुलिसकर्मी को सिर में गंभीर चोट और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पुलिस कमिश्‍नर के आदेश पर शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम चल रही थी, इसी दौरान युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।

कमिश्‍नर ने आदेश पर चल रहा था ड्रिंक ड्राइव अभियान : घटना के बाद अब पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे फूटी कोठी चौराहे पर द्वारकापुरी थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जोन-4 के डीसीपी आनंद कल्याडगी, एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्द्र जोशी भी मौके पर मौजूद थे।

पहले दादागिरी की, फिर मारी टक्कर : रात करीब 1 बजे सात्विक (पुत्र नीतेश अग्रवाल, निवासी आराधना नगर), कार्तिक (पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाह, निवासी हुजूरगंज) और सजल (पुत्र मुकेश शाह, निवासी शिक्षक नगर) स्कूटर पर तेज रफ्तार से आए। सिपाही नितेश बघेल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपशब्द कहे और स्कूटर भगाने लगे। हेड कांस्टेबल शर्मा ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गए। तीनों युवक भी स्कूटर से गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर : घायल पुलिसकर्मी को तुरंत पुलिस वाहन से यूनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर स्कूटर जब्त कर लिया है। उनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख